फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya says we lost Ghosi bypoll because of over confidence.

Ghosi bypoll: उप मुख्यमंत्री केशव बोले, हम अति आत्मविश्वास के कारण घोसी उपचुनाव हारे

Sun, 10 Sep 2023 03:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Sep 2023 03:41 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक सीट जीतकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जो गुब्बारे की तरह फूल रहे हैं। जनता हवा निकाल देगी।

विज्ञापन
UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya says we lost Ghosi bypoll because of over confidence.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

घोसी का उपचुनाव हम हारे हैं इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। हार-जीत की समीक्षा पार्टी करेगी। निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव में हम कमल खिलाएंगे। भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन वहां जीतेगा। उपचुनाव में हम सभी को अति आत्मविश्वास था जिसके कारण हारे हैं लेकिन हार को जीत में बदलने में समय नहीं लगता है। अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे तब सपा साफ हो गई थी। 2022 में वह सरकार बना रहे थे लेकिन नहीं बना पाए। एक सीट जीत लेने से वह जो गुब्बारे की तरह फूल रहे हैं। जनता उनकी हवा निकाल देगी। उक्त बातें एक दिवसीय भ्रमण पर बहराइच पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

विज्ञापन


भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह उप मुख्यमंत्री बाद में हैं, पहले पार्टी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि वह हर बार कार्यकर्ताओं से यही कहने आते हैं कि जैसे सभी पार्टी कार्यकर्ता हैं, वैसे ही वह भी भाजपा के सिपाही पहले हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आप नेता संजय सिंह बोले, घोसी उपचुनाव में भाजपा की हार अच्छा संदेश, अडानी वाले 2024 में हारेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव से खास बातचीत; उपचुनाव के नतीजे से लेकर 'INDIA' की रणनीति तक, जानें क्या-क्या बोले


जी-20 सम्मेलन को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जी-20 की ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई। आज भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ गया है। देश का सम्मान जब बढ़ता है तो सिर्फ प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं बढ़ता बल्कि पूरे देश के नागरिकों का भी मान बढ़ता है। कांग्रेस जो सालों में नहीं कर पाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मात्र नौ सालों में कर दिया। जिसके चलते आज पूरे देश में एक ही आवाज गूंज रही है अबकी बार फिर मोदी सरकार।


सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान कि वह भाजपा को साफ कर देंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लोकसभा सीट और उन्होंने फूलपुर लोकसभा सीट छोड़ी थी तो वहां भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद सपा गुब्बारे की तरह फूल गई थी। उसी तरह इस समय भी सपा गुब्बारे की तरह फूली है। जनता एक सुई चुभोएगी और हवा निकल जाएगी। कमल खिल जाएगा।

नेपाल के धर्म विशेष के लोगों द्वारा भारत की नागरिकता लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल में बेहतर संबंध है। अगर कोई इन संबंधो का गलत फायदा लेने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रकरण को गंभीरता से लिया जाएगा और गहन जांच करवाई जाएगी।

इससे पूर्व उन्होंने भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनमें आगामी चुनाव के लिए जोश भरा। इस दौरान पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा और पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed