फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : Deputy CM Keshav Prasad Maurya in cabinet meeting.

UP : कैबिनेट में पहुंचकर डिप्टी सीएम केशव ने सबको चौंकाया, बैठक में खूब ठहाके भी लगे

Wed, 31 Jul 2024 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 31 Jul 2024 12:09 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शामिल होकर सरकार के साथ खटपट की अटकलों पर विराम लगा दिया है। 

विज्ञापन
UP : Deputy CM Keshav Prasad Maurya in cabinet meeting.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही मुख्यमंत्री की बैठकों में न जाने वाले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कैबिनेट में पहुंचकर सबको चौंका दिया है। वहीं, सियासी चर्चाओं पर भी विराम लगा दिया है। केशव के बदले मिजाज को दिल्ली में हुई पंचायत से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे उप मुख्यमंत्री की नाराजगी अब दूर हो गई है। केशव के साथ दूसरे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी कैबिनेट की कई बैठकों में शामिल नहीं हुए थे, वे भी मंगलवार की बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन


यही नहीं, केशव ने बैठक के बाद अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर बैठक में शामिल होने की जानकारी भी साझा की। उन्होंने लिखा है ‘मुख्यमंत्री आवास में योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में शामिल हुआ’। उन्होंने अपने साथ ब्रजेश पाठक के भी बैठक में शामिल होने की जानकारी दी है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से केशव की सरकार से खटपट चल रही थी, इसकी पुष्टि उन्होंने कई बार अपने बयानों से भी की थी। वे कैबिनेट की कई बैठकों में शामिल नहीं हुए थे, जिससे उनकी नाराजगी जाहिर भी होती रही है।
विज्ञापन


बैठक में खूब ठहाके भी लगे
सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में खूब ठहाके भी लगे। इसकी फोटो भी वायरल हुई है, जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा दोनों डिप्टी सीएम भी ठहाके लगाते दिख रहे हैं। बैठक में सभी मंत्रियों के बीच हंसी-मजाक के जरिये माहौल को सकारात्मक दिखाने की भी कोशिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed