फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Deputy CM Keshav Maurya meets Union Agriculture Minister, discusses expansion of state's agriculture schem

यूपी: केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले डिप्टी सीएम केशव मौर्य, प्रदेश की कृषि योजनाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

Wed, 01 Apr 2026 10:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 01 Apr 2026 10:27 PM IST
सार

इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्रदेश में सर्वे कार्य पूरा होने की जानकारी दी गई, जिस पर केंद्र ने शीघ्र लक्ष्य आवंटन का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
UP: Deputy CM Keshav Maurya meets Union Agriculture Minister, discusses expansion of state's agriculture schem
कृषि मंत्री के साथ डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ग्रामीण विकास की योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार कई ठोस कदम उठाएगी। जिससे योजनाओं को रफ्तार मिलेगी। इसको लेकर दिल्ली में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। सभी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।

विज्ञापन


बैठक में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों के बेहतर विपणन, ब्रांडिंग और राष्ट्रीय पहचान दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने लखपति दीदी अभियान की सराहना करते हुए इसे और प्रभावी बनाने का आश्वासन दिया। बैठक में मनरेगा के तहत श्रमिकों के पारिश्रमिक और लंबित भुगतान के बारे में भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया कि राज्य को जल्द धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए एसएनए स्पर्श प्रणाली को मजबूत करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


पीएम ग्राम सड़क योजना का भी होगा विस्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्रदेश में सर्वे कार्य पूरा होने की जानकारी दी गई, जिस पर केंद्र ने शीघ्र लक्ष्य आवंटन का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 250 आबादी वाले गांवों को जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया। केंद्र ने चौथे चरण में शीघ्र स्वीकृति देने और तीसरे चरण के कार्यों को तेजी से पूरा कराने की बात कही। केंद्र ने योजनाओं के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed