फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Deputy CM Brajesh Pathak instructs to health officers for Holi.

Holi: उप मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, होली पर अस्पतालों में रखें पुख्ता इंतजाम, विशेषज्ञ डॉक्टर रहें ऑनकॉल

Mon, 06 Mar 2023 07:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Mar 2023 07:10 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्यकर्मचारियों को होली पर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में चिकित्साकर्मियों की मौजूदगी लगातार बनी रहे।
 

विज्ञापन
UP Deputy CM Brajesh Pathak instructs to health officers for Holi.
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने होली के मद्देनजर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इमरजेंसी में दवाओं से लेकर चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मियों की मौजूदगी लगातार बनी रहनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर त्वचा, नेत्र रोग विशेषज्ञ को भी बुलाया जाए। उन्हें ऑन कॉल रखा जाए।

विज्ञापन


पाठक ने ये निर्देश सोमवार को सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं अधीक्षकों को दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगों के पर्व को मनाने में खास सावधानी बरतें। प्रेम और सौहार्द के पर्व को शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं। किसी भी तरह के हुड़दंग से बचें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एडीजी कानून व्यवस्था बोले, कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा, मददगारों पर भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फार्म मशीनरी बैंकों के लिए ट्रैक्टरों का तोहफा, योगी बोले- किसानों को 51 हजार करोड़ की सम्मान निधि दी


उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अस्पताल भी अलर्ट मोड में रहें। विशेषज्ञ डॉक्टर ऑनकाल रहें। इमरजेंसी में जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी जांच की सुविधा भी दुरुस्त रखी जाए, ताकि मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यहां दर्ज करें शिकायत: इलाज में किसी भी तरह की असुविधा होने पर जिलों के सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नम्बर 18001805145 पर भी फोन कर मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed