फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Dense fog alert issued for western UP and Terai districts, with visibility reaching zero in several distr

यूपी: पश्चिम यूपी और तराई के जिलों के लिए जारी हुआ घने कोहरे का अलर्ट, कई जिलों में शून्य पहुंची दृश्यता

Sun, 23 Nov 2025 08:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 23 Nov 2025 08:03 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में भारी कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। 
 

विज्ञापन
UP: Dense fog alert issued for western UP and Terai districts, with visibility reaching zero in several distr
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 यूपी में उत्तरी-पश्चिमी ठंडी पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से सर्दी का असर एक बार फिर तेज होने लगा है। साथ ही पश्चिमी तराई से लेकर पूरे प्रदेश में सुबह के समय कहीं घना तो कहीं मध्यम कोहरा देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से सोमवार के लिए पश्चिमी तराई में सहारनपुर से लेकर बरेली तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के बाकी इलाकों में भोर के समय कोहरा हल्के से मध्यम स्तर तक रह सकता है।
विज्ञापन

बरेली में दृश्यता पहुंची शून्य

रविवार को बरेली में सुबह के समय घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। वहीं मुरादाबाद में 50 मीटर और कानपुर में 100 मीटर दृश्यता दर्ज हुई। माैसम विभाग का कहना है कि दिन चढ़ने पर कोहरा छंटने के बावजूद हल्की धुंध का असर बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि राज्य में कोई प्रमुख सक्रिय मौसम तंत्र न होने के बावजूद हवाओं की दिशा में आए बदलाव ने तापमान में गिरावट की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


अगले तीन चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना जताई गई है। अगले कुछ दिनों में बढ़ती ठंड से जनजीवन पर सर्दी का दबाव और बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed