{"_id":"69650fb31a3c7ece22039f3f","slug":"up-demand-to-complete-the-formation-of-obc-commission-before-panchayat-elections-in-the-state-matter-reaches-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले ओबीसी आयोग गठन पूरा करने की मांग, हाईकोर्ट पहुंचा मामला; पीआईएल दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले ओबीसी आयोग गठन पूरा करने की मांग, हाईकोर्ट पहुंचा मामला; पीआईएल दाखिल
Mon, 12 Jan 2026 08:43 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 12 Jan 2026 08:43 PM IST
सार
UP Panchayat elections: यूपी पंचायत चुनाव से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग के गठन की प्रक्रिया को लेकर एक पीआईएल हाईकोर्ट में दाखिल की गई है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग के गठन की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश राज्य सरकार को देने की मांग को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल की गई है। इस याचिका पर 15 जनवरी को सुनवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
यह याचिका स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव द्वारा दायर की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि कानून के अनुसार पंचायत चुनाव से पूर्व ओबीसी आयोग का गठन अनिवार्य है, क्योंकि इससे पंचायतों में सीटों के आरक्षण का मामला प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
याचिका में राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को पक्षकार बनाते हुए यह भी आग्रह किया गया है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव–2026 को आगामी अप्रैल से जुलाई के बीच निर्धारित समयसीमा के भीतर संपन्न कराया जाए। इसके साथ ही पंचायत राज विभाग के निदेशक को भी याचिका में पक्षकार बनाया गया है।
विज्ञापन