फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Delta Plus variant found in two patients in the state, one died

यूपी : प्रदेश में डेल्टा प्लस के दो केस मिले, एक देवरिया का वृद्ध तो दूसरा गोरखपुर की डॉक्टर

Wed, 07 Jul 2021 08:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 07 Jul 2021 08:59 PM IST
सार

इन दोनों के संपर्क में रहने वाले परिजनों व अन्य लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव रही है। दोनों की ट्रेवेल हिस्ट्री भी नहीं है। ऐसे में यह नया वेरिएंट कैसे आया, यह स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती है।

विज्ञापन
UP: Delta Plus variant found in two patients in the state, one died
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रदेश में दो मरीजों में डेल्टा प्लस वेरिएंट होने की पुष्टि हुई है। इसमें एक एक देवरिया का वृद्ध है तो दूसरा गोरखपुर की डॉक्टर। हालांकि वृद्ध की मौत हो चुकी है, जबकि रेजीडेंट डॉक्टर होम आइसोलेशन में रहकर ठीक हो गई हैं। इन दोनों के संपर्क में रहने वाले परिजनों व अन्य लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव रही है। दोनों की ट्रेवेल हिस्ट्री भी नहीं है। ऐसे में यह नया वैरिएंट कैसे आया, यह स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती है।

विज्ञापन


अप्रैल और मई माह में गोरखपुर एवं आसपास से 30 सैंपल जांच के लिए इंस्टिट्यूट ऑफ जेनोमिक एंड इंटरगेटिव बायोलॉजी की लैब में भेजे गए हैं। यहां जांच के दौरान 27 सैंपल में डेल्टा वेरिएंट मिला। एक में कप्पा वेरिएंट और दो सैंपल में डेल्टा प्लस वेरिएंट मिला है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पड़ताल कराई। इसमें डेल्टा प्लस वाला एक सैंपल देवरिया निवासी 66 साल के वृद्ध का था, जिसकी 29 मई को मौत हो चुकी है। इसी तरह दूसरा सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज की रेजीडेंट डॉक्टर का था। यह होम आइसोलेशन में रह कर ठीक हो चुकी हैं। इन दोनों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की जांच कराई गई थी, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव थी। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि डेल्टा प्लस के दो केस सामने आने के बाद सावधानी बढ़ा दी गई है। खासतौर से संबंधित इलाके के लोगों के सैंपल संख्या बढ़ाकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


850 सैंपल की आ चुकी है रिपोर्ट
प्रदेश में अप्रैल और मई माह में कुल 850 सैंपल की जीनोम सिक्वेसिंग की गई है। इसमें सिर्फ यही दो सैंपल में डेल्टा प्लस वेरिएंट पाया गया है। इसके अलावा करीब 80 फीसदी में डेल्टा और अन्य में पहली लहर के पुराने वेरिएंट पाए गए हैं। इसी तरह जून माह में करीब 3200 सैंपल इकट्ठा किए गए हैं। इसमें करीब 1000 सैंपल की केजीएमयू में जांच चल रही है। अभी तक इनकी रिपोर्ट जारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed