फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Defence Minister Rajnath Singh in Lucknow says justice and peace are no longer just ideals; read the full

यूपी : राजनाथ सिंह बोले-कई देश खुलेआम इंटरनेशनल कानूनों का उल्लंघन कर रहे; फैसले बिना भेदभाव के होने चाहिए

Fri, 21 Nov 2025 07:39 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 21 Nov 2025 07:39 PM IST
सार

लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीश सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि न्याय और शांति अब मात्र आदर्श नहीं, बल्कि दुनिया के अस्तित्व की नींव बन चुके हैं। 

विज्ञापन
UP: Defence Minister Rajnath Singh in Lucknow says justice and peace are no longer just ideals; read the full
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

सिटी मांटेसरी स्कूल में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा है। सीएम योगी ने सुबह सम्मेलन का उद्घाटन किया। शाम को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, कई देश खुलेआम इंटरनेशनल कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं, तो कई देश अपने कानून बनाकर दुनिया पर हावी होने की कोशिश कर रहे हैं। न्याय और शांति अब सिर्फ आदर्श नहीं रहे। बल्कि दुनिया के बने रहने की नींव बन गए हैं। 

विज्ञापन


इसलिए, यह समय यूनाइटेड नेशंस की बुराई करने का नहीं, बल्कि उसे मजबूत करने का है। हमारा मानना है कि यूएन में सुधार करके दुनिया को एक बेहतर जगह बनाया जा सकता है। यूएन में रिप्रेजेंटेशन बैलेंस्ड होना चाहिए। फैसले बिना किसी भेदभाव के होने चाहिए और पावर-शेयरिंग सच्ची होनी चाहिए।
विज्ञापन


तभी यह संस्था एक बार फिर अपना असली मकसद पूरा कर सकती है। आज, जब हमारे सामने एक टूटी-फूटी दुनिया है, जहां कई झगड़े साथ-साथ हो रहे हैं, तो यह और भी साफ हो जाता है कि दुनिया को भारत के सिविलाइजेशनल नजरिए से बहुत कुछ सीखना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वर्चस्व को लेकर एक-दूसरे की संप्रभुता हड़पने की होड़

सीएम योगी ने कहा, शिक्षा में इस बात का ध्यान रखना होगा कि बच्चे बस्ते के बोझ से बोझिल न हों। दुनिया में जहां अशांति और अराजकता है। जहां वर्चस्व को लेकर एक-दूसरे की संप्रभुता को हड़पने की होड़ हो, वहां पर शिक्षा, विकास, स्वास्थ्य की बात अपने आप में एक बेमानी सी दिखती है। इसके लेकर हम सभी को यह सोचना चाहिए कि किस स्तर तक की व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है। हम भी उसमें सहभागी बन सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed