फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Govt Announced to Give 50 Percent Discount In Electricity Rates to Farmers in UP

Power Tariff Cuts in UP: यूपी में बिजली बिल होंगे आधे, सरकार ने किया यूपीपीसीएल को अनुदान देने का फैसला

Thu, 06 Jan 2022 09:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 06 Jan 2022 09:35 PM IST
सार

बिजली बिल में छूट की इस नई व्यवस्था से उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड पर लगभग रूपये 1000 करोड़ प्रतिवर्ष का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने यूपीपीसीएल को अनुदान देने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Yogi Govt Announced to Give 50 Percent Discount In Electricity Rates to Farmers in UP
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा चुनाव की आहट के बीच योगी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। जनवरी से किसानों की बिजली दरें आधी कर दी गई हैं। इससे किसानों को बिजली बिल 50 फीसदी कम हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से पावर कार्पोरेशन पर 1000 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। लगभग 13 लाख उपभोक्ताओं को इसका फायदा होगा। राज्य सरकार पावर कार्पोरेशन को अनुदान देकर इसकी भरपाई करेगी। इस फैसले की जानकारी बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करके दी।

विज्ञापन


सरकार की ओर से लिए किए गए फैसले केअनुसार चालू माह से ग्रामीण क्षेत्र में मीटर्ड, अनमीटर्ड, एनर्जी एफिशिएंट पंप तथा शहरी क्षेत्रों के मीटर्ड नलकूपों की बिजली दरों में 50 फीसदी की कमी कर दी गई है। प्र्रस्तावित नई दरों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में नलकूपों के मीटर्ड कनेक्शन पर अभी जहां 2 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल देना होता है वहीं अब यह एक रुपये प्रति यूनिट होगा। फि क्स चार्ज 70 रुपये के  बजाय 35 रुपये प्रति हॉर्स पॉवर होगा। इसी तरह, अनमीटर्ड कनेक्शन के लिए फिक्स चार्ज 170 रुपये प्रति हॉर्सपावर से घटाकर 85 रुपये प्रति हार्स पावर कर दिया गया है।
विज्ञापन


एनर्जी एफिशिएंट पंप के लिए मौजूदा समय में 1.65 रुपये प्रति यूनिट विद्युत मूल्य तथा 70 रुपये प्रति हार्स पावर फिक्स चार्ज की दर प्रभावी है। इसे घटाकर 83 पैसे प्रति यूनिट व 35 रुपये प्रति हार्सपावर कर दिया गया है। शहरी क्षेत्र के मीटर्ड कनेक्शन वाले निजी नलकूपों के लिए 6 रुपये प्रति यूनिट और 130 रुपये प्रति हार्सपावर फिक्स चार्ज की दर प्रभावी है। इसके स्थान पर अब तीन रुपये प्रति यूनिट विद्युत मूल्य तथा 65 रुपये प्रति हार्स पावर फिक्स चार्ज देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







उपभोक्ता परिषद ने जताया सीएम का आभार
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने किसानों की बिजली दर आधी करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुफ्त और सस्ती बिजली देने के मामले में उपभोक्ता परिषद का फार्मूला पूरी तरह फिट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed