फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Death came before cutting birthday cake, Puneet gone, happy birthday turned into mourning

यूपी : बर्थडे केक काटने से पहले आई मौत, चला गया पुनीत, मातम में बदली जन्मदिन की खुशियां

Sun, 01 Aug 2021 09:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 01 Aug 2021 09:26 PM IST
सार

घर में जन्मदिन मनाने के लिए तैयारी चल रही थी। केक आ चुका था, बाकी तैयारियां भी पूरी थी। शाम होने पर घर में आसपास के लोग भी आ चुके थे, कुछ लोगों के आने का इंतजार हो रहा था।

विज्ञापन
UP: Death came before cutting birthday cake, Puneet gone, happy birthday turned into mourning
पुनीत (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

मछरेहटा (सीतापुर) थाना क्षेत्र में शनिवार की रात दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई। घर में जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी। जन्मदिन का केक काटने से पहले ही पंखें में उतरे करंट की चपेट में आने से उसी युवक की मौत हो गई, जिसका जन्मदिन था। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

   
थाना मछरेहटा इलाके के सड़िला गांव निवासी पुनीत (25) का शनिवार को जन्मदिन था। घर में जन्मदिन मनाने के लिए तैयारी चल रही थी। केक आ चुका था, बाकी तैयारियां भी पूरी थी। शाम होने पर घर में आसपास के लोग भी आ चुके थे, कुछ लोगों के आने का इंतजार हो रहा था। इसके बाद केक कटता, इस बीच रात करीब 9 बजे युवक ने घर में रखे पंखे को सही करने के लिए उसे छुआ, उसी दरम्यान करंट लग गया। चीख-पुुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे करंट से छुड़ाया। उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है, पुलिय जांच में जुटी है। उधर, युवक की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जिसने भी हादसे की खबर सुनी उसकी आंखें भर आईं। लोगों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जन्मदिन के दिन पुनीत इस दुनिया को अलविदा कहकर चला जाएगा।
विज्ञापन


पिता की 20 साल पहले ही हो चुकी है मौत
जन्मदिन के दिन जान गंवाने वाले युवक की मौत के बाद उसकी मां का हाल बेहाल है। रो-रोकर वह बदहवास हो चुकी है। करीब 20 साल पहले पति के दुनिया छोड़कर चले जाने का गम परेशान कर रहा था। इस बीच बेटे की मौत से मां पूरी तरह से टूट गई है। पति की मौत के बाद इतने लंबे सालों बाद किसी तरह से महिला ने अपने बच्चों को पाल पोसकर बड़ा किया। पति की मौत के बाद महिला को अपने दो बेटों पर बड़ा नाज था। बार-बार दहाड़े मारकर रोते हुए महिला कह रही थी बेटे की खुशी थी। पुनीत दो भाई थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed