फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Dates of half yearly examination announced in council schools, result will be distributed on December 30,

यूपी: घोषित हुईं परिषदीय विद्यालयों में छमाही परीक्षा की तारीखें, 30 दिसंबर को बंटेगा रिजल्ट, जानिए कार्यक्रम

Wed, 11 Dec 2024 08:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 11 Dec 2024 08:20 PM IST
सार

UP Basic School: यूपी के परिषदीय स्कूलों में छमाही परीक्षा की तारीखें घोषित हो गई हैं। यह परीक्षाएं 23 से 28 दिसंबर के बीच कराई जाएंगी। शीत कालीन अवकाश के पहले रिजल्ट दे दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
UP: Dates of half yearly examination announced in council schools, result will be distributed on December 30,
school - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

 प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में छमाही परीक्षा का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इसके अनुसार कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की छमाही परीक्षा 23 से 28 दिसंबर के बीच (किसी एक दिन में) आयोजित की जाएंगी। 29 दिसंबर तक कॉपियों का मूल्यांकन व 30 दिसंबर को परीक्षाफल जारी कर, प्रगति रिपोर्ट वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय की ओर से परख राष्ट्रीय सर्वे व प्रदेश स्तर पर निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नैट) के आयोजन की वजह से इस बार छमाही परीक्षाएं अपेक्षाकृत थोड़ी देर से हो रही हैं। प्रदेश के 1.33 लाख परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे 1.52 करोड़ छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जिला स्तर पर समय-सारिणी व निर्देश 14 दिसंबर तक भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए डायट के माध्यम से बीएसए मॉडल प्रश्न पत्र तैयार करके बीईओ को उपलब्ध कराएंगे। बीईओ इसे विद्यालय स्तर पर पहुचाएंगे। विद्यालयों में ब्लैक बोर्ड व प्रश्नपत्रों की फोटो कॉपी कराकर छमाही परीक्षा कराई जाएगी। कक्षा एक की छमाही परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो व तीन में लिखित व मौखिक दोनों परीक्षा होगी। यह 50-50 नंबर की होगी। वहीं कक्षा चार व पांच में लिखित व मौखिक दोनों परीक्षा होगी। यह 70-30 नंबर की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के उप शिक्षा निदेशक डॉ. संजय उपाध्याय ने कहा है कि कक्षा छह से आठ की पूरी परीक्षा लिखित होगी। छमाही परीक्षा में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय सवाल होंगे। परीक्षा ढाई घंटे की होगी। उन्होंने कहा है कि परीक्षा के साथ-साथ मूल्यांकन का कार्य भी जारी रहेगा। परीक्षा परिणाम जारी करने के दिन छात्र-अभिभावक बैठक करके जानकारी दी जाएगी। परीक्षा के लिए जिलों के बीएसए व प्रधानाध्यापक जिम्मेदार होंगे।

कक्षा छह में हिंदी, 7-8 में विज्ञान विषय शामिल नहीं

UP: Dates of half yearly examination announced in council schools, result will be distributed on December 30,
school - फोटो : amar ujala

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम में कक्षा छह में हिंदी और सात व आठ में विज्ञान विषय अंकित नहीं है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्भय सिंह ने कहा कि विभाग स्पस्ट आदेश जारी करे ताकि इन विषयों की परीक्षा आयोजित की जा सके। वहीं उप शिक्षा निदेशक डॉ. संजय ने इसे मानवीय भूल बताते हुए बृहस्पतिवार को संशोधित समय सारणी जारी करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed