फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Date of release of admit card for constable recruitment exam announced, five minutes extra time will be av

यूपी: घोषित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि, इस दिन से कर सकेंगे डाउनलोड

Sun, 18 Aug 2024 08:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 18 Aug 2024 08:13 PM IST
सार

UP Police Constable Recruitment Exam: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि घोषित हो गई है। इसी के साथ-साथ इस बात की भी घोषणा हो गई है कि अभ्यर्थियों को पांच मिनट का एक्सट्रा समय दिया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Date of release of admit card for constable recruitment exam announced, five minutes extra time will be av
UP Police Constable Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के एडमिट जारी होने की तिथि घोषित हो गई है। सिपाही सीधी भर्ती की दोबारा होने वाली लिखित परीक्षा के लिए 20 अगस्त से अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी होगा। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही, जिलों में भी परीक्षाओं के आयोजन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया है। जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बोर्ड द्वारा भेजी गयी बुकलेट में दिए निर्देशों के मुताबिक कार्य करें। वहीं दूसरी ओर बोर्ड के निर्देश पर एसटीएफ और जिलों की पुलिस ने सॉल्वर गैंग, नकल माफिया गिरोह, पेपर लीक गिरोह आदि की निगरानी बढ़ा दी है। पेपर में गड़बड़ी करने वाले अपराधियों को चिन्हित करने के साथ पैनी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


24 लाख अभ्यर्थी ने डाउनलोड की जिला सूचना पर्ची
सिपाही सीधी भर्ती की दोबारा होने वाली लिखित परीक्षा की जिला सूचना पर्ची अब तक 24 लाख अभ्यर्थी डाउनलोड कर चुके हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड ने शुक्रवार शाम 5 बजे परीक्षा केन्द्र वाले जिलों की सूचना पर्ची डाउनलोड करने का लिंक जारी किया था। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण सूचना पर्ची डाउनलोड करने में अभ्यर्थियों को यदि समस्या होती है तो एक प्रयास के उपरांत लगभग बीस मिनट के अन्तराल पर दोबारा प्रयास करें। बता दें बोर्ड परीक्षा से तीन दिन पहले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी करेगा। बता दें कि सिपाही बनने के लिए 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में 5 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा
सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियो को 5 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा। अभ्यर्थियों के आग्रह पर गंभीरता से विचार करने के बाद पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा पांच मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में केन्द्र व्यवस्थापकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

वहीं दूसरी ओर वहीं दूसरी ओर बोर्ड ने परीक्षा केंद्र, तिथि अथवा शिफ्ट परिवर्तन करने से मना कर दिया है। बोर्ड ने सूचित किया है कि केन्द्र, परीक्षा तिथि तथा शिफ्ट का निर्धारण अन्तिम है एवं इनमें परिवर्तन संबंधी कोई भी प्रत्यावेदन स्वीकार्य नहीं है। इसके अलावा कुछ अभ्यर्थियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अलग से रफ शीट दिये जाने का अनुरोध भी किया गया था। बोर्ड ने कोई अन्य रफ शीट नहीं दिए जाने का निर्णय लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed