फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cyclonic storm Fengal along with fog affected flights and trains, the cyclone will also have an impact in

यूपी: चक्रवाती तूफान फेंगल से यातायात प्रभावित, इस तरह से पड़ने जा रहा है चक्रवात का असर, चेतावनी जारी

Mon, 02 Dec 2024 07:58 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 02 Dec 2024 07:58 AM IST
सार

cyclonic storm Fengal: यूपी में कोहरे का असर जारी है। कोहरे के साथ चक्रवाती तूफान फेंगल का असर भी यातायात पर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
UP: Cyclonic storm Fengal along with fog affected flights and trains, the cyclone will also have an impact in
यूपी में भी होगा फेंगल का असर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में चार दिसंबर से फेंगल तूफान के असर से पुरवा हवा चलेगी। इसके बाद प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान में क्रमश: गिरावट के साथ मध्यम से घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं रविवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन में अच्छी धूप खिली रही। कई इलाकों में दिन के तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदश के मौसम व तापमान में लगभग स्थिरता रहेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो से तीन दिन दोपहर में गुनगुनी धूप जारी रहेगी। उधर, रविवार को उरई में सर्वाधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। जबकि न्यूनतम तापमान की बात करें तो अयोध्या में 7.5 डिग्री, कानपुर में 9 डिग्री और फुरसतगंज में 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


चक्रवाती तूफान फेंगल से लखनऊ-चेन्नई की उड़ानें लेट
चक्रवाती तूफान फेंगल का असर लखनऊ-चेन्नई की उड़ानों पर भी पड़ा। इससे यात्री परेशान रहे। अमौसी एयरपोर्ट से चेन्नई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-518 एक घंटे देरी से टेकऑफ कर सकी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की कनेक्टिंग फ्लाइट एएक्सबी-1235 सवा एक घंटे देरी से पहुंची। चेन्नई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-5367 एक घंटे देरी से पहुंची। इंडिगो की ही कनेक्टिंग उड़ान 6ई-6167 50 मिनट देरी की शिकार हुई।
विज्ञापन

कोहरे में ट्रेनें 17 घंटे लेट

UP: Cyclonic storm Fengal along with fog affected flights and trains, the cyclone will also have an impact in
कोहरा।
कोहरे के कारण 04065 आनंदविहार सुपरफास्ट स्पेशल 17 घंटे, 04005 दिल्ली स्पेशल 16 घंटे, 04021 आनंदविहार टर्मिनल गरीबरथ स्पेशल पांच घंटे, 04059 आनंदविहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल सात घंटे, 05326 नई दिल्ली टनकपुर स्पेशल आठ घंटे, 09189 कटिहार स्पेशल दो घंटे, 05284 जनयनगर मनिहारी स्पेशल आठ घंटे, 09421 अहमदाबाद पटना स्पेशल, 12524 न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट, 15270 मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस, 12204 सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस, 20506 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस दो-दो घंटे एवं 13258 जनसाधारण एक्सप्रेस छह घंटे देरी की शिकार हुई।

 

चार दिसंबर से चलेगी पुरवाई, रातें होंगी सर्द, पड़ेगा घना कोहरा

राजधानी में रविवार को दिन में अच्छी धूप खिली। दिन के तापमान में हल्के उछाल से दोपहर में थोड़ी गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन मौसम और तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि चार दिसंबर से फेंगल तूफान के असर से यूपी में पुरवाई चलेगी। इसके बाद के दिनों में तापमान में गिरावट के साथ मध्यम से घना कोहरा देखने को मिलेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री की उछाल के साथ 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की बढ़त के साथ 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed