फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cyber desk will now be set up in police stations on the lines of women's desk, will help in hearing victims of cyber crime

यूपी : महिला डेस्क की तर्ज पर थानों में अब लगेगी साइबर डेस्क, साइबर अपराध के शिकार लोगों की सुनवाई में होगी मदद

Tue, 07 Sep 2021 07:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 Sep 2021 07:07 PM IST
सार

साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों को पैसे वापस कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 155260 सेवा शुरू की गई है। लेकिन उसके अलावा होने वाले साइबर अपराध की रोकथाम के लिए रेंज मुख्यालय पर बने साइबर थानों में ही शिकायतें दर्ज होती हैं।

विज्ञापन
UP: Cyber desk will now be set up in police stations on the lines of women's desk, will help in hearing victims of cyber crime
डीजीपी मुकुल गोयल - फोटो : social Media

विस्तार

थानों में महिलाओं की मदद के लिए स्थापित की गई महिला डेस्क की तर्ज पर साइबर डेस्क भी स्थापित की जाएगी। डीजीपी मुकुल गोयल ने बताया कि मौजूदा दौर में साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती है। उससे निपटने के हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी रेंज मुख्यालय पर साइबर थाने खोले गए हैं। दूर दराज के लोग इन थानों पर अपनी शिकायत लेकर नहीं पहुंच पाते। इसलिए थाने स्तर पर ही उन्हें मदद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थानों में ही साइबर डेस्क स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। इससे पीड़ित की शिकायत जल्द से जल्द दर्ज हो सकेगी और साइबर अपराध की घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में जितनी जल्दी शिकायत मिलती है फ्राड की रकम को वापस पाने में उतनी ही आसानी होती है।

विज्ञापन


दरअसल, साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों को पैसे वापस कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 155260 सेवा शुरू की गई है। लेकिन उसके अलावा होने वाले साइबर अपराध की रोकथाम के लिए रेंज मुख्यालय पर बने साइबर थानों में ही शिकायतें दर्ज होती हैं। इसमें कोई आईडी हैक कर लेना, लड़कियों को उल्टे सीधे मैसेज भेज कर तंग करना और कंप्यूटर हैक कर फिरौती मांगने जैसी शिकायतों की सुनवाई साइबर डेस्क के माध्यम से हो सकेगी। साइबर डेस्क को सीधे संबंधित रेंज के थानों से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed