फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Creation of 93 Posts for Vice-Principals in Sarvodaya Schools—Decision Taken After Cancelling Irregular Pr

UP: सर्वोदय विद्यालयों में उपप्रधानाचार्य के 93 पदों का सृजन, गलत ढंग से दी गई पदोन्नति रद्द करने के बाद फैसला

Fri, 20 Mar 2026 07:10 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 20 Mar 2026 07:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सर्वोदय विद्यालयों में उप प्रधानाचार्य के 93 पद सृजित किए गए हैं। पहले की गई गलत पदोन्नतियां रद्द कर नई व्यवस्था लागू की गई है। अब प्रवक्ता पहले उप प्रधानाचार्य और फिर प्रधानाचार्य बनेंगे। इससे पदोन्नति प्रक्रिया पारदर्शी होगी और शिक्षकों को नियम अनुसार अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
UP: Creation of 93 Posts for Vice-Principals in Sarvodaya Schools—Decision Taken After Cancelling Irregular Pr
सर्वोदय विद्यालयों - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाज कल्याण विभाग के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में उप प्रधानाचार्य के 93 पदों का सृजन किया गया है। अब प्रवक्ताओं की पहले उप प्रधानाचार्य पद पर और फिर प्रधानाचार्य के पद पर प्रोन्नति की जाएगी। प्रवक्ता से सीधे प्रधानाचार्य पद पर गलत ढंग से की गई प्रोन्नति को निरस्त किए जाने के बाद यह निर्णय गया है। 

विज्ञापन


इन विद्यालयों में 4800 रुपये पे ग्रेड पर कार्यरत प्रवक्ताओं को सीधे 7600 रुपये पे ग्रेड पर पदोन्नति दी गई थी। उप्र समाज कल्याण राजपत्रित अधिकारी सेवा (प्रथम संशोधन) नियमावली का उल्लंघन कर किया गया था। अब संशोधन कर उप प्रधानाचार्य का पद सृजित किया गया है। उप निदेशक जे.राम पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नए आदेशों के तहत यूपी में 93 सर्वोदय विद्यालयों में उप प्रधानाचार्य के एक-एक पद का सृजन किया गया है। उप प्रधानाचार्यों के कुल 93 पदों का सृजन किए जाने को वित्त विभाग ने अनुमति दे दी है। पुनरीक्षित पे मैट्रिक्स लेवल-10 पर 56100-177500 रुपये वेतनमान निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव राजेन्द्र सिंह की ओर से पद सृजन का आदेश जारी कर दिया गया है। अब समाज कल्याण विभाग प्रवक्ताओं की नए सिरे से प्रोन्नति करेगा। प्रवक्ता के पद पर 10 वर्ष की सेवा के बाद उप प्रधानाचार्य के पद पर प्रोन्नति मिलेगी। प्रवक्ता के 22 साल की सेवा पूरी होने पर उसे प्रधानाचार्य के पद पर प्रोन्नति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed