फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Court locks KD Singh Babu's ancestral mansion, receiver appointed, sale to be done within 6 months

यूपी: केडी सिंह बाबू की पुश्तैनी हवेली पर कोर्ट का ताला, रिसीवर हुआ नियुक्त, 6 माह के अंदर होनी है बिक्री

Fri, 16 Feb 2024 07:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 16 Feb 2024 07:59 AM IST
सार

KD Singh Babu: मशहूर हॉकी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू की पुश्तैनी हवली को सील कर दिया गया। अब इसकी बिक्री होगी। मिली राशि को वारिसों में बांट दिया जाएगा। 

 

विज्ञापन
UP: Court locks KD Singh Babu's ancestral mansion, receiver appointed, sale to be done within 6 months
आदेश के बाद हवेली को किया गया सील। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर हॉकी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू की सिविल लाइंस स्थित पुश्तैनी हवेली को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जीशान मसूद के आदेश पर बृहस्पतिवार को सील कर दिया गया। उनकी हवेली की देखरेख के लिए रिसीवर नियुक्त किया गया है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रिसीवर ने हवेली में ताला डाल दिया। अब छह माह के अंदर उचित विक्रेता को संपत्ति बेचने के बाद धनराशि सभी वारिसानों को उसके हिस्से के अनुसार बांट दी जाएगी।

विज्ञापन


मालूम हो कि केडी सिंह बाबू की पुश्तैनी हवेली के बंटवारे को लेकर उनके उत्तराधिकारियों के बीच विवाद चल रहा था। इस संबंध में दिव्या शाही व तेज प्रताप सिंह की ओर से वर्ष 2006 में न्यायालय में वाद दाखिल किया गया था। कोर्ट में दाखिल वाद में 20 लोगों को विपक्षी पक्षकार भी बनाया गया था। 35,241 वर्गफिट में बनी हवेली के वाद में कोर्ट ने पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर 21 अप्रैल 2009 को आदेश पारित कर बिक्री कर दी थी। पक्षकारों में संपत्ति को विक्रय कर सभी को उनके हिस्से की धनराशि दिए जाने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन


इसके बाद कोर्ट द्वारा दिए गए ब्रिकी व आदेश अनुपालन के लिए कुंवर आनंद सिंह बनाम कुंवर उमेश सिंह आदि के नाम से एक वाद दाखिल किया गया था, जो कोर्ट पर लंबित चल रहा था। उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने 20 मार्च 2015 को अपने आदेश में इसे अतिशीघ्र निस्तारित करने का आदेश दिया था। वर्तमान समय में यह इजराय वाद एसीजेएम जीशान मसूद की अदालत में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने बीते 31 जनवरी को इस संपत्ति को सील करने का आदेश दिया था। इसके लिए मुंसरिम रीडर विपिन कुमार सिंह को रिसीवर नियुक्त किया था। बृहस्पतिवार को रिसीवर के साथ सीओ डॉ. बीनू सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल केडी सिंह बाबू की हवेली पहुंचा और उसेसील कर दिया गया।

सांझी विरासत ने की स्मारक घोषित करने की मांग
सांझी विरासत के संस्थापक परवेज अहमद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि हवेली को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाय। परवेज का कहना है कि केडी सिंह बाबू ने ओलंपिक में भारत को दो-दो गोल्ड मेडल दिलवाए हैं। इस हवेली से उनकी स्मृतियां जुड़ी हैं। यहां पर म्यूजियम बनाकर इसे संरक्षित किया जाय।


लगी रही भीड़.. पूरा दिन चर्चा का दौर
केडी सिंह बाबू अंतरराष्ट्रीय स्तर के हाॅकी खिलाड़ी थे। उनकी संपत्ति के विवाद को लेकर लोगों को निगाहें हमेशा कोर्ट के फैसलों पर लगी रहती थी। जिस हवेली को सील किया गया है उसकी ओर जाने वाली सड़क का नाम भी केडी सिंह बाबू है। शहर का स्टेडियम भी उनके नाम पर है। हवेली सील होने की चर्चा हुई तो खेलप्रेमी ही नहीं शहर के लोग भी यहां जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed