{"_id":"60919be38ebc3efbef74205a","slug":"up-corona-investigation-team-will-go-from-house-to-house-in-villages-campaign-will-run-till-may-9-honorarium-will-be-received","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : गांवों में आज से घर घर जाएगी कोरोना जांच टीम, 9 मई तक चलेगा अभियान, मिलेगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : गांवों में आज से घर घर जाएगी कोरोना जांच टीम, 9 मई तक चलेगा अभियान, मिलेगा मानदेय
Wed, 05 May 2021 12:39 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 05 May 2021 12:39 AM IST
सार
ग्रामीण इलाकों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार से घर-घर जांच अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 9 मई तक चलेगा। इस दौरान गांव के हर व्यक्ति के बारे में जानकारी ली जाएगी, जिन लोगों में कोरोना के लक्षण होंगे अथवा जो दूसरे प्रदेश से लौट कर आए हैं उनकी कोविड जांच की जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीण इलाकों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार से घर-घर जांच अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 9 मई तक चलेगा। इस दौरान गांव के हर व्यक्ति के बारे में जानकारी ली जाएगी, जिन लोगों में कोरोना के लक्षण होंगे अथवा जो दूसरे प्रदेश से लौट कर आए हैं उनकी कोविड जांच की जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। हर टीम में 2 सदस्य होंगे। एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तो दूसरा अध्यापक अथवा निगरानी समिति का सदस्य होगा। हर टीम को 1000 लोगों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
टीम के सदस्यों को प्रतिदिन 100 मानदेय दिया जाएगा। यह टीम गांव में जाएगी। लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेगी। परिवार में किसी को बुखार होगा तो उसे मेडिकल किट उपलब्ध कराएगी। जिन लोगों में कोरोना संक्रमित होने के लक्षण होंगे और दूसरे प्रदेश से गांव में आने वालों की कोरोना जांच की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को करीब 10 लाख एंटीजन किट उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा अन्य लोगों की आरटी पीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीण इलाके में होने वाली जांच के सैंपल को वरीयता के आधार पर लैब में भेजा जाएगा। प्रयास है कि दूसरे दिन तक हर हाल में रिपोर्ट से वाकिफ करा दिया जाए। जांच के दौरान जिन्हें बुखार, खांसी अथवा सांस फूलने जैसे लक्षण होंगे उनकी जांच के साथ दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यदि किसी घर में कोविड पॉजिटिव व्यक्ति है तो उसे होम आइसोलेशन में रहने के तरीके भी बताए जाएंगे। संबंधित व्यक्ति को जिला मुख्यालय और राज्य स्तर पर चल रही हेल्प लाइन के बारे में भी टीम जानकारी देगी।
टीकाकरण के बारे में भी प्रेरित करेगी
गांव-गांव जाने वाली यह टीम टीकाकरण के बारे में भी लोगों को जानकारी देगी। यह भी बताएगी कि किस तरह से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोरोनावायरस से लड़ा जा सकता है। मास्क पहनने, हाथ धुलने आदि के तरीके भी बताए जाएंगे।