फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Corona antibodies will be tested in children, sero survey will be done by dividing the state into clusters

यूपी : बच्चों में होगी कोरोना एंटीबॉडी की जांच, प्रदेश को क्लस्टर में बांट कर होगा सीरो सर्वे

Sun, 22 Aug 2021 08:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 22 Aug 2021 08:29 PM IST
सार

क्लस्टर के हिसाब से अलग-अलग जिलों के सैंपल की जांच की जिम्मेदारी एसजीपीजीआई, केजीएमयू व लोहिया संस्थान को सौंपी जाएगी। सैंपल पहुंचाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी।

विज्ञापन
UP: Corona antibodies will be tested in children, sero survey will be done by dividing the state into clusters
देश में कोरोना की लहर (फाइल फोटो)

विस्तार

बच्चों में कोरोना एंटीबॉडी की नए सिरे से जांच की तैयारी चल रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश को क्लस्टर में बांटकर सीरो सर्वे कराया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में सैंपलों की जांच होगी। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश में यह सीरो सर्वे इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के सहयोग से कराया जाएगा।

विज्ञापन

क्लस्टर के हिसाब से अलग-अलग जिलों के सैंपल की जांच की जिम्मेदारी एसजीपीजीआई, केजीएमयू व लोहिया संस्थान को सौंपी जाएगी। सैंपल पहुंचाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी। एसजीपीजीआई के हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि बच्चों में एंटीबॉडी की जांच होने से संक्रमण दर की वास्तविक जानकारी मिल सकेगी। अगले सप्ताह तक इसकी गाइडलाइन जारी होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


रैंडम सर्वे में मिले सकारात्मक परिणाम
जून-जुलाई में बच्चों में एंटीबॉडी जांच के लिए रैंडम सर्वे के सैंपल केजीएमयू, लखनऊ भेजे गए थे। सूत्र बताते हैं कि इस सर्वे के नतीजे सकारात्मक मिले हैं। किसी जिले में अधिक तो किसी में कुछ कम एंटीबॉडी मिली है। ज्यादातर जगह पर्याप्त एंटीबॉडी मिली है। केजीएमयू माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता जैन ने बताया कि जल्द ही रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी लहर के मद्देनजर जांच अहम 
चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण की तीसरी लहर की चपेट में बच्चों के आने की ज्यादा आशंका जाहिर की गई है। ऐसे में बच्चों में एंटीबॉडी के स्तर की जांच इस वक्त काफी अहम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed