फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cooling of luxury trains stopped in extreme heat, complaints of no water; trains like Vande Bharat-Mahaman

यूपी: गर्मी में लग्जरी ट्रेनों की कूलिंग बंद, पानी न होने की शिकायतें; वंदे भारत-महामना ट्रेनों के बुरे हाल

Sat, 14 Jun 2025 07:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 14 Jun 2025 07:12 PM IST
सार

AC stopped in Vande Bharat: भीषण गर्मी का असर ट्रेनों के रखरखाव पर पड़ रहा है। सामान्य के साथ वीआईपी और लग्जरी ट्रेनों में कूलिंग न होने की शिकायतें आ रही हैं। 

विज्ञापन
UP: Cooling of luxury trains stopped in extreme heat, complaints of no water; trains like Vande Bharat-Mahaman
वंदे भारत में कूलिंग न होने की कई शिकायतें आ चुकी हैं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गर्मियों में ट्रेनों में सफर करना मुसाफिरों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। कई ट्रेनों की एसी बोगियों में कूलिंग बंद है, पानी नहीं है और सफाई की हालत भी खराब है। कॉकरोच तक इसमें घूम रहे हैं। ये दिक्कतें उन ट्रेनों में भी हैं, जिन्हें लग्जरी माना जाता है। शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गाड़ी संख्या 15115 लोकनायक एक्सप्रेस में सफर कर रहीं सृष्टि ने बताया कि उनकी थर्ड एसी बोगी में काफी गंदगी थी और कॉकरोच घूम रहे थे। उन्होंने छपरा से मुरादाबाद तक के टिकट पर करीब छह हजार रुपये खर्च किए थे, लेकिन सुविधाएं नहीं मिल सकीं।

विज्ञापन


22418 महामना एक्सप्रेस के यात्री रविंद्र ने बताया कि बी-3 कोच में पानी नहीं था, जिससे शौचालय का इस्तेमाल भी मुश्किल हो गया। 12554 वैशाली एक्सप्रेस में भी यात्रियों को पानी नहीं मिला। लखनऊ स्टेशन तक पहुंचने के बाद भी बोगी में पानी नहीं भरा गया। 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस की सेकंड एसी कोच ए-1 में सफर कर रहीं रितम ने बताया कि एसी काम नहीं कर रहा था, जिससे यात्री पसीने से भीगते रहे। इसी ट्रेन के यात्री राजकुमार ने भी थर्ड एसी कोच में कूलिंग न होने की शिकायत की।
विज्ञापन


कन्फर्म सीट पर बैठे जनरल यात्री
कुछ ट्रेनों में कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों की सीटों पर जनरल टिकट वाले लोग बैठ गए। 11080 गोरखपुर-मुंबई एक्सप्रेस में आजाद अंसारी को उनकी एस-4 स्लीपर बोगी की सीट आरपीएफ की मदद से वापस मिल पाई। 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एम-1 कोच के यात्री आरबी त्रिवेदी को भी आरपीएफ ने उनकी सीट दिलवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से बच्ची की तबीयत बिगड़ी

भीषण गर्मी की वजह से ट्रेनों में यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ रही है। 22418 महामना एक्सप्रेस की सेकंड एसी बोगी में सफर कर रहे प्रदीप कुमार ने बताया कि एसी न चलने से उनकी बेटी की तबीयत खराब हो गई। वैशाली एक्सप्रेस में भी यात्री राहुल मिश्रा की तबीयत गर्मी से खराब हुई। दोनों मामलों में शिकायत के बाद इलाज की व्यवस्था की गई।

वंदे भारत में बिजली गुल, डबलडेकर दो घंटे लेट
वाराणसी से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को कानपुर स्टेशन पर रोकना पड़ा। यात्री प्रशांत मिश्र ने बताया कि ट्रेन में करीब 45 मिनट तक बिजली नहीं थी, जिससे यात्रियों को गर्मी में दिक्कत हुई। इधर, लखनऊ जंक्शन पहुंचने वाली डबलडेकर एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। 12420 गोमती एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी में गंदगी की शिकायत मिली। वहीं, चारबाग स्टेशन पर रेलनीर पानी न मिलने की शिकायत यात्री आसिफ अहमद ने की।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed