फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Contract worker posted in Lucknow Police Line shot dead

UP Murder: लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात संविदाकर्मी की गोली मारकर हत्या, इस कारण करीबियों पर गहराया संदेह

Sun, 26 Oct 2025 03:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Oct 2025 03:58 AM IST
सार

प्रदीप बीकेटी में आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर लहूलुहान मिले। पुलिस को मौके से शराब के पाउच और गिलास मिले हैं। पुलिस ने लूट की आशंका से इन्कार किया है।

विज्ञापन
UP: Contract worker posted in Lucknow Police Line shot dead
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकेटी में शनिवार देर रात पुलिस लाइन में कार्यरत संविदा कर्मी प्रदीप गौतम की गोली मार कर हत्या कर दी गई। प्रदीप बीकेटी में आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर लहूलुहान मिले। पुलिस को मौके से शराब के पाउच और गिलास मिले हैं। पुलिस ने लूट की आशंका से इन्कार किया है।

विज्ञापन


डीसीपी उत्तरी के मुताबिक, प्रदीप मूलरूप से बीकेटी के मामपुर बाना गांव के रहने वाले थे। वह लखनऊ पुलिस लाइन में बायो प्लांट में काम करते थे। पत्नी चांदनी और दो बच्चों के साथ वहीं रहते थे। प्रदीप के साले हिमांशु ने बताया कि उनके बहनोई शनिवार शाम करीब 5:30 बजे बाइक से गांव आए थे। रात करीब 9:30 बजे स्थानीय लोगों ने बीकेटी पुलिस को घटना की जानकारी दी। डीसीपी ने बताया कि गंभीर अवस्था में प्रदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मौके से गायब मिली बाइक
घटनास्थल पर प्रदीप की बाइक पुलिस को नहीं मिली है। हिमांशु ने बताया कि प्रदीप बाइक से घर आए थे और पिता से मिलने के बाद तुरंत निकल गए थे। घटना की जानकारी पाकर क्राइम ब्रांच, एलआईयू और स्थानीय पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस को देर रात तक मौके से कोई खोखा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारों की तलाश में तीन टीमें गठित
हत्याकांड के खुलासे के लिए डीसीपी ने तीन टीमें गठित की हैं। सर्विलांस की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। फोरेंसिक ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं। अभी तक पुलिस को कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है की तहरीर लेकर केस दर्ज किया जाएगा। जल्द ही घटना का राजफाश होगा।


करीबियों पर गहराया हत्या का शक
प्रदीप की हत्या के पीछे करीबियों पर शक गहरा गया है। बताया जा रहा है कि प्रदीप के किसी करीबी ने उन्हें शराब पीने के लिए बुलाया था। पुलिस को मौके से शराब के दो गिलास मिले हैं। पुलिस प्रदीप के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की है। माना जा रहा है कि पार्टी के दौरान हुए विवाद में प्रदीप की हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed