{"_id":"6a2962a1e4bdf301a20c24bf","slug":"up-constable-recruitment-three-day-exam-concludes-three-candidates-arrested-wednesday-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सिपाही भर्ती: खत्म हुई तीन दिन की परीक्षा, बुधवार को तीन अभ्यर्थी हुए गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर भी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सिपाही भर्ती: खत्म हुई तीन दिन की परीक्षा, बुधवार को तीन अभ्यर्थी हुए गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर भी सख्ती
Wed, 10 Jun 2026 06:42 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:42 PM IST
सार
UP Constable Recruitment Exam: तीन दिन चलने वाली यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा बुधवार को संपन्न हो गई। तीसरे दिन करीब 76 प्रतिशत परीक्षार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित तीन दिवसीय लिखित परीक्षा बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। अंतिम दिन 75.94 फीसद अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जो बीते दो दिन में उपस्थित अभ्यर्थियों से अधिक है। बुधवार को परीक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करने वाले तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कई गड़बड़ी फैलाने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर ने बताया कि नोएडा के परीक्षा केंद्र मिहिर भोज पीजी कॉलेज में अभ्यर्थी अंकित कुमार निवासी एटा की ई-केवाईसी मिसमैच होने पर जांच में पाया गया कि वह कूटरचित आधार कार्ड बनवाकर परीक्षा में शामिल हुआ है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी तरह अलीगढ़ के परीक्षा केंद्र डीएवी बालिका इंटर कालेज में बुलंदशहर निवासी अंकित कूटरचित आधार कार्ड बनवाकर फर्जी नाम (परीक्षार्थी लोकेश) नाम से परीक्षा में शामिल हुआ। संदेह होने पर चेकिंग एवं बायोमेट्रिक मिसमैच मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कानपुर नगर के परीक्षा केंद्र लालू प्रसाद इंटरमीडिएट कालेज में अभ्यर्थी नागेश कुमार निवासी जौनपुर को भी कूटरचित दस्तावेज बनाकर परीक्षा में शामिल होने पर पकड़ा गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया अकाउंट पर भी सख्ती
बोर्ड के व्हाट्सएप नंबर- 9454457951 पर मिली सूचना के बाद अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर परीक्षा के संबंध में भ्रामक एवं तथ्यहीन वीडियो वायरल किये जाने वाले लोगों के खिलाफ राजधानी के थाना हुसैनगंज में 6 एफआईआर दर्ज की गई है। बोर्ड के अपर सचिव सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि तीन दिनों तक चली परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करने, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर कुल 12 एफआईआर दर्ज की गईं। साथ ही कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन