फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Constable Recruitment: Committee formed to investigate claims of paper leak, messages went viral after the

यूपी सिपाही भर्ती: पेपर लीक के दावों की जांच के लिए गठित हुई कमेटी, परीक्षा के बाद मैसेज हुए थे वायरल

Tue, 20 Feb 2024 06:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 20 Feb 2024 06:57 AM IST
सार

UP Constable Recruitment Paper Leak: 17 और 18 फरवरी को यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद पेपर लीक के मैसेज वायरल हो रहे हैं। इसकी जांच को लेकर अब एक कमेटी का गठन किया गया है। 

विज्ञापन
UP Constable Recruitment: Committee formed to investigate claims of paper leak, messages went viral after the
17 और 18 फरवरी को हुई थी यह परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शनिवार व रविवार को हुई लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के दावों समेत विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए आंतरिक जांच समिति गठित की। इसका गठन एडीजी/सदस्य सचिव के नेतृत्व में किया गया है। बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने स्पष्ट किया कि आगामी परीक्षाओं में सुधार के उद्देश्य से इस समिति का गठन किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र लीक होने की सूचनाएं परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर वायरल की गई हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र लीक होने का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र ले जाने की अनुमति दी गई थी। इसी वजह से पेपर लीक के दावों से जुड़े हर पहलू की जांच के लिए समिति गठित की गई है। समिति कुछ केंद्रों में वितरित प्रश्न पत्रों में छपाई संबंधी त्रुटियों, प्रश्न पत्र पहुंचने में देरी और प्रवेश पत्र में छेड़छाड़ की भी जांच करेगी। वहीं, जिन अभ्यर्थियों को अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते पकड़ा गया है, वे दाेबारा परीक्षा नहीं दे सकें, इसकी संस्तुति भी करेगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में होने वाली परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


परीक्षा के बाद पेपर लीक का मैसेज वायरल
रविवार को परीक्षा संपन्न होने के बाद पेपर लीक होने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया था। इसके बाद तमाम हैंडल से पेपर लीक होने के दावे होने लगे। इनमें से तमाम हैंडल कोचिंग संस्थाओं के नाम वाले थे। इसके बाद भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया है कि वह प्रत्येक परीक्षा की पारदर्शिता व शुचिता को बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। वृहद स्तर पर परीक्षा के सकुशल संपन्न होने के बाद ट्रेंड कराई जा रही असत्यापित खबरों की बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस की मदद से गहनता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने किया विरोध
वहीं, सोमवार को पेपर लीक की एफआईआर नहीं होने के विरोध में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वैश्विक निवेश सम्मेलन के शिलान्यास समारोह में प्रदर्शन करने की घोषणा की। लखनऊ पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया और फिर घर पर छोड़ दिया।

एडमिट कार्ड में सनी लियोनी की फोटो लगाने वाले की तलाश शुरू

UP Constable Recruitment: Committee formed to investigate claims of paper leak, messages went viral after the
एडमिट कार्ड में चस्पा सनी लियोनी की फोटो - फोटो : अमर उजाला

 सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर सनी लियोनी की तस्वीर लगाने वाले की तलाश शुरू कर दी गयी है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड ने एसपी महोबा को छेड़छाड़ करने वाले को दबोचने का निर्देश दिया है। भर्ती बोर्ड द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक महोबा के एक अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र में अभिनेत्री सनी लियोनी की फोटो और नाम होने के प्रकरण की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभ्यर्थी ने 4 जनवरी 2024 को आवेदन पत्र भरा था। इसके बाद 20 जनवरी को किसी ने शरारतन उसके आवेदन पत्र में परिवर्तन कर दिया। दरअसल यह शरारत करने वाला अभ्यर्थी का लॉगिन विवरण जानता था। दोनों तिथियों में प्रयोग किए गए आईपी एड्रेस को ट्रेस कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed