Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Announcement of 'kar seva' in Mathura on December 6

Lucknow News: छह दिसंबर को मथुरा में कारसेवा का एलान

Mon, 30 Nov 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Announcement of 'kar seva' in Mathura on December 6
मुस्लिम कारसेवक मंच के के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर मोहम्मद आजम खान और श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण
लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास और मुस्लिम कारसेवक मंच ने छह दिसंबर को मथुरा में शाही ईदगाह स्थल पर कारसेवा करने का एलान किया है। कुर्सी रोड स्थित होम जेनेसिस क्लब कंपाउंड में रविवार को आयोजित वार्ता में न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरु आचार्य देवमुरारी बापू और मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर मोहम्मद आजम खान ने यह घोषणा की। उन्होंने दावा किया कि इस अभियान को संतों और विभिन्न हिंदूवादी संगठनों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। आचार्य देवमुरारी बापू ने बताया कि न्यास वर्ष 2020 से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए लगातार अभियान चला रहा है। अब इस अभियान को एक निर्णायक दिशा देने का समय आ गया है। मोहम्मद आजम खान ने कहा कि दोनों समुदायों के बीच तनाव बढ़ने से पहले आपसी सहमति से इसका समाधान निकाला जाना चाहिए। मुस्लिम धर्मगुरुओं को भी इस दिशा में सकारात्मक पहल करनी चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के समय भी मंच ने पूरा सहयोग दिया था। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी, सपा नेता आजम खान और कांग्रेस नेता इमरान मसूद से भी कारसेवा में शामिल होने की अपील की। कहा कि इस अभियान के समर्थन के लिए अयोध्या, लखनऊ और वृंदावन के प्रमुख संतों और धर्माचार्यों से संपर्क साधा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed