फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   UP: Congress will surround the assembly tomorrow, government alert - Congress leaders imprisoned in their home

UP News: यूपी विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हुए बेहोश

Wed, 18 Dec 2024 03:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 18 Dec 2024 03:41 PM IST
सार

UP Congress: यूपी विधानसभा का घेराव करने के लिए लखनऊ आ रहे कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट करने के साथ ही उन्हें जिलों में ही रोक लिया गया। वहीं, लखनऊ पार्टी कार्यालय पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ईको गार्डेन भेज दिया गया।

विज्ञापन
UP: Congress will surround the assembly tomorrow, government alert - Congress leaders imprisoned in their home
गिरफ्तार किए गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, हुए बेहोश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा का घेराव करने के लिए लखनऊ कूच की तैयारी में लगे कांग्रेस नेताओं को बुधवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ही रोक लिया गया और वरिष्ठ नेताओं को नजर बंद कर दिया गया। वहीं, लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और ईको गार्डेन में जाकर छोड़ दिया। वहीं, जिन नेताओं ने भी विधान भवन पहुंचने का प्रयास किया पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। घेराव करने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। धक्कामुक्की के दौरान वो कुछ देर के लिए बेहोश हो गए।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक व यूपी विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने विधान भवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया और प्रदेश की कानून व्यवस्था व किसानों के मुद्दे उठाए। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने विधानसभा में कार्रवाई के दौरान भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं को जिलों से प्रदर्शन के लिए लखनऊ नहीं आने दिया जा रहा है। इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि किसी भी अव्यवस्था को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन काम कर रहा है।
विज्ञापन


इसके पहले बुधवार सुबह जैसे ही कांग्रेसी नेताओं का लखनऊ पहुंचना शुरू हुआ। उन्हें रोकने के लिए जिलों में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है और जगह-जगह बैरीकेडिंग कर दी गई। लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों की तैनाती कर दी गई। कांग्रेस कार्यालय के बाहर मौजूद नेताओं की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए नुकीली बैरीकेडिंग की गई है। ये 'भाले' हमारे कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट पहुंचाएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है। ये सरकार हमारे कार्यकर्ताओं को मारना चाहती है। गाजीपुर बॉर्डर पर हमारे कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है लेकिन हम इस सबके बाद भी विधानसभा में प्रवेश करेंगे। इस बीच पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, निवर्तमान प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव, दिनेश सिंह सहित दो दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं को नोटिस भेजा है। इन नेताओं के घर पर शाम से ही पुलिस का पहरा लगा दिया है।

विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों की गिरफ्तारी शुरू, भारी पुलिस बल तैनात


पुलिस की ओर से भेजे नोटिस में कहा गया है कि विधानसभा का तृतीय सत्र चल रहा है। इसमें घेराव से कानून व्यवस्था व विशिष्ट लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के लिये गम्भीर खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए निषेधाज्ञा अन्तर्गत धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता प्रभावी है। ऐसे में कोई घेराव, धरना व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जाता है तो आपके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नोटिस के साथ ही कांग्रेस नेताओं और प्रदेश मुख्यालय पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

कांग्रेस नेताओं ने बैरीकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया


लखनऊ: कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर किया गया डायवर्जन, लोगों को परेशानी






कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी को देखते हुए विधान सभा घेराव का कार्यक्रम तय किया गया है। विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच चुके हैं। वे पुलिस प्रशासन के इस दमनकारी रवैया से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे मोदी सरकार ने किसानों को रोकने के लिए कांटों की दीवार खड़ी की थी वैसे ही योगी सरकार ने विधानसभा घेरने जाने वाले कांग्रेसजनों की राहों पर कांटे बिछा दिए हैं। किंतु इस कायराना हरकत से हम डरने वाले नहीं हैं। ना ही ये कांटों वाले ऊंचे-ऊंचे बैरिकेड्स हमारे हौसले और हिम्मत को डिगा पाएंगे। हम इन कांटों को फूल समझकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। हर हाल में हम विधानसभा का घेराव करके ही रहेंगे।
 

गिरफ्तार किए गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

UP: Congress will surround the assembly tomorrow, government alert - Congress leaders imprisoned in their home
गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेता अजय राय। - फोटो : amar ujala
लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांग्रेस नेेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ईको गार्डेन ले जाया गया।

यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है

UP: Congress will surround the assembly tomorrow, government alert - Congress leaders imprisoned in their home
कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। किसानों की आवाज नहीं सुनी जा रही है। हम अपनी बात कहने के लिए विधानसभा आते हैं लेकिन प्रदर्शन नहीं करने दिया जा रहा है। 

UP: Congress will surround the assembly tomorrow, government alert - Congress leaders imprisoned in their home
कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना को विधानसभा के गेट नंबर छह के पास से गिरफ्तार किया गया।

कांग्रेस कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क बंद

UP: Congress will surround the assembly tomorrow, government alert - Congress leaders imprisoned in their home
कांग्रेस कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क को बंद किया गया। - फोटो : lucknow
लखनऊ में विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क को बन्द कर दिया गया। इसकी वजह से लाल बत्ती चौराहे से लोहिया पथ की ओर यातायात धीमी गति से चलता रहा।

मध्य जोन महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गिरफ्तार, धक्कामुक्की हुई

UP: Congress will surround the assembly tomorrow, government alert - Congress leaders imprisoned in their home
विधानसभा घेराव के पहले पुलिस ने मध्य जोन महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी को गिरफ्तार किया। हुई धक्कामुक्की। 

बाराबंकी: कांग्रेस पदाधिकारी घर पर नजर बंद, कई हुए गिरफ्तार, हाईवे पर नाकेबंदी

UP: Congress will surround the assembly tomorrow, government alert - Congress leaders imprisoned in their home
बाराबंकी में गिरफ्तार किए गए कांग्रेसी। - फोटो : amar ujala
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा का घेराव करने की घोषणा के बाद बुधवार सुबह से ही पुलिस सक्रिय हो गई। लखनऊ अयोध्या, बाराबंकी बहराइच हाईवे पर नाकेबंदी कर दी गई,  वहीं कांग्रेस पदाधिकारियों को उनके घर पर नजर बंद करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। कंपनी बाग में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. मोहसिन समेत कई लोग गिरफ्तार कर लिए गए।

रायबरेली: कांग्रेस नेता किए गए नजरबंद, चेक पोस्ट पर लगी पुलिस

UP: Congress will surround the assembly tomorrow, government alert - Congress leaders imprisoned in their home
सड़क पर लगी चेकपोस्ट। - फोटो : amar ujala

विधानसभा के घेराव को लेकर कांग्रेसी नेता सुबह से लखनऊ के लिए चल पड़े लेकिन विभिन्न चेकपोस्ट पर पुलिस ने नेताओं की धरपकड़ कराई। विभिन्न थाना क्षेत्रों में कांग्रेसी नेताओं को घर से बाहर से ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। शहर में नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर को कोतवाली में नजरबंद किया गया। कांग्रेस के तिलक भवन कार्यालय पर ताला लटका रहा जबकि कुछ कांग्रेसी नेता एक दिन पहले ही लखनऊ के लिए निकल गए।

सीतापुर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष नजरबंद, घर पहुंची पुलिस

UP: Congress will surround the assembly tomorrow, government alert - Congress leaders imprisoned in their home
कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी - फोटो : amar ujala
कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी को बुधवार को उनके घर पर ही नजरबंद किया गया है। उनके द्वारा कार्यकर्ताओ के साथ विधानसभा घेराव होने की आशंका है। मंगलवार देर रात लखनऊ जाते समय सिधौली पुलिस ने रास्ते मे रोका था।  कुछ अन्य कांग्रेसी नेताओ पर भी पुलिस की नजर है। एसपी चक्रेश मिश्र एलआईयू से भी इस मामले में रिपोर्ट ले रहे हैं।

बलरामपुर: कांग्रेस नेताओं के घर पर पुलिस का पहरा, पुलिस अधिकारी बोले- किसी को भी हाउस अरेस्ट नहीं किया गया

विधानसभा में घेराव कार्यक्रम में सहभागिता को देखते हुए पुलिस ने बलरामपुर जिले के करीब आधा दर्जन कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया है। उनके घरों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी किसी के भी हाउस अरेस्ट से इन्कार कर रहे हैं।

नगर के मोहल्ला पुरैनिया तालाब में कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश महासचिव शाहिद हसन टीपू ने बताया कि उनके साथ-साथ नगर के मोहल्ला सिविल लाइन के रहने वाले कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री और तुलसीपुर विधानसभा प्रभारी अवधेश पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामपुर बनघुसरा निवासी अमेरिका प्रसाद कुरील, जिला सचिव सादुल्लाह नगर के धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, डॉक्टर हामिद खलीलुल्लाह जिला उपाध्यक्ष उतरौला, शकील अहमद अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष उतरीला व शूजाउद्दीन उर्फ भुर्रे जिला महासचिव अल्पसंख्यक उतरौला को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिए जाने की सूचना सोशल मीडिया के जरिये मिली है। कांग्रेस नेताओं के घरों पर पुलिस का पहरा है। पुलिस अधिकारी हाउस अरेस्ट से मना कर रहे हैं।

रायबरेली में कांग्रेस नेता व राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी को नजरबंद किया गया

रायबरेली में कांग्रेस नेता व राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी को घर में नजरबंद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमें अकेले भी सरकार नहीं जाने दे रही है। उन्होंने कहा कि हम विधानसभा का घेराव कर प्रदेश की कानून व्यवस्था और जनता के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करना चाहते हैं और हमसे कहा जा रहा है कि हम कानून का उल्लंघन करेंगे। अब नेता कानून का उल्लंघन कब से करने लगे।

विधानसभा के घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं के घर पर पुलिस

बुधवार को विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों के घरों पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। शहर कांग्रेस के कई नेता घर छोड़कर इधर उधर छिप गए हैं। पुलिस ने उनके घरों पर नोटिस भी चस्पा कर दी गई है। शहर कांग्रेस उत्तरी के निवर्तमान अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी के घर के बाहर पुलिस का पहरा बैठा है। पूर्व पार्षद और प्रदेश कांग्रेस के सचिव शैलेंद्र तिवारी के घर पर भी पुलिस ने छापा मारा है और नोटिस जारी की है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी के आईआईएम रोड स्थित घर पर भी पुलिस ने छापा मारा है और नोटिस चस्पा किया है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश त्रिपाठी को भी पुलिस तलाश रही है। शहर और जिला कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी प्रदेश मुख्यालय पर डट गए हैं। निवर्तमान प्रदेश महिला कांग्रेस की मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी कोभी पुलिस तलाश रही है।

 

बहराइच: लखनऊ आंदोलन में जा रहे कांग्रेस पदाधिकारियों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को लखनऊ विधानसभा पर कांग्रेस पार्टी की ओर से मंहगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध, बेरोजगारी आदि को लेकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन था।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा, शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल, शेख जकरिया शेखू आदि नेता जैसे ही अपने-अपने आवास से बाहर निकले। इसी दौरान आवास के बाहर पहले से मौजूद पुलिसबल ने सभी को हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed