फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress will organise a Yuva Mela in Uttar Pradesh.

UP Congress: यूपी में युवा मेला आयोजित करेगी कांग्रेस, पार्टी के राज्यसभा सांसद ने दी जानकारी

Mon, 13 Feb 2023 03:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Feb 2023 03:34 PM IST
सार

यूपी में कांग्रेस सांगठनिक मजबूती के लिए अभियान चला रही है। पार्टी युवा मेला लगाने सहित कई चरणों में जनता तक पहुंचने के कार्यक्रम कर रही है।

विज्ञापन
UP Congress will organise a Yuva Mela in Uttar Pradesh.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सांगठनिक मजबूती के लिए जनसंवाद अभियान चला रही है। पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रदेश प्रभारी हुड्डा ने कहा कि युवाओं और महिलाओं पर खास फोकस किया जा रहा है।

विज्ञापन


हुड्डा पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह जन संवाद कार्यक्रम, राजनीतिक और सांस्कृतिक तौर पर भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार है। इसके तहत युवा मेले भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बात करने से पता चल जाएगा कैंसर और लिवर की खराबी, ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित एप से कर सकेंगे जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चरखे के सहारे चल पड़ी जीवन की गाड़ी: खादी- ग्रामोद्योग बोर्ड के सहयोग से बदली सुनीता जैसे कई परिवारों की जिंदगी


उन्होंने कहा कि अभियान के पहले चरण में प्रत्येक गांव में पार्टी नेता पदयात्रा कर घरों पर झंडा लगा रहे हैं। भ्रष्टाचार जुमला पार्टी नाम से जारी पत्र को लोगों में बांट रहे हैं। अभियान के समापन सत्र में बड़ी जनसभा भी होगी।

दूसरे चरण में जिलास्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन और युवा मेला लगाकर कार्यकर्ताओं में वैचारिक ऊर्जा का संचार किया जाएगा। तीसरे चरण में कार्यकर्ता महासमागम और महामेला होगा। प्रत्येक राज्य में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में महिला मार्च भी निकाला जाएगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद मिश्रा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed