फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress will give tickets to women in nagar Nikay.

UP Congress: नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को टिकट वितरण में वरीयता देगी कांग्रेस

Thu, 15 Dec 2022 09:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 Dec 2022 09:38 AM IST
सार

यूपी के निकाय चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को टिकट देगी। पार्टी की कोशिश प्रदेश के हर जिले में पहुंचने की है। इसके लिए पूरी योजना तैयार की गई है।

विज्ञापन
UP Congress will give tickets to women in nagar Nikay.
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को टिकट वितरण में वरीयता देगी। पार्टी इन चुनावों के माध्यम से महिलाओं के उत्थान के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सोच को घर-घर तक पहुंचाने का फैसला भी किया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष व मध्य जोन निकाय चुनाव प्रभारी प्रज्ञा सिंह ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश में नगर निगम चुनाव की तैयारी चल रही है तो दूसरी ओर भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में 11 दिनों की प्रादेशिक यात्रा का आयोजन किया गया है। प्रादेशिक यात्रा के माध्यम से प्रियंका गांधी की बात प्रदेश के हर जिले के नागरिकों तक पहुंच सकेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अपराध व अत्याचार सर्वाधिक बढ़े हैं। इसलिए आज महिलाएं कांग्रेस की तरफ देख रही हैं। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या व महिलाओं पर अपराध ज्वलंत मुद्दे हैं लेकिन प्रदेश व केंद्र सरकार इन मुद्दों की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed