फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress which is continuously losing elections has changed its election strategy, the party will be seen

यूपी: लगातार चुनाव हार रही कांग्रेस ने बदली चुनावी रणनीति, यूपी में अलग अंदाज में इलेक्शन लड़ती दिखेगी पार्टी

Tue, 26 Nov 2024 10:31 PM IST
रोहित मिश्र चन्द्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चन्द्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 26 Nov 2024 10:31 PM IST
सार

Congress election preparations: आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अलग तरीके से चुनाव लड़ती हुई दिखेगी। पार्टी ने  यूपी को तीन हिस्से में बांटकर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। 

विज्ञापन
UP: Congress which is continuously losing elections has changed its election strategy, the party will be seen
यूपी जीतने के लिए कांग्रेस की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 कांग्रेस विधानसभा चुनाव में नई रणनीति से मैदान में उतरेगी। वह प्रदेश की विधानसभा सीटों को तीन हिस्से में बांट कर सियासी तैयारी शुरू करने जा रही है। प्रथम वरीयता में 200 और द्वितीय वरीयता में 150 सीटें रखी हैं। अन्य सीटों को तृतीय वरीयता में रखकर जोर लगाएगी।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में गठबंधन रहा। कांग्रेस को छह सीटें मिलीं तो सपा को 36 सीटें हासिल हुईं। विधानसभा उपचुनाव में सपा ने कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें दीं। इससे खिन्न कांग्रेस ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। पार्टी ने भाजपा को हराने के लिए सपा को समर्थन देने का दावा किया, लेकिन सपा ने अपने मंच पर कांग्रेस नेताओं को नहीं बुलाया। नतीजा रहा कि सपा को सिर्फ दो और भाजपा को सात सीटें मिलीं। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन होगा या नहीं, यह तो भविष्य बताएगा, लेकिन दोनों दल नए सिरे से सियासी रणनीति बना रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश की 200 सीटों को प्रथम वरीयता में रख रही है। इसके लिए पार्टी नेताओं से मशविरा कर सीटों का चयन करेगी। चयन का आधार पिछले पांच चुनाव में कांग्रेस को मिले वोट और अन्य दलों को मिले वोट का आकलन, वोट मिलने की वजह, संबंधित सीट पर मौजूदा जातिगत समीकरण का अध्ययन किया जाएगा। कोशिश होगी कि दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग की बहुलता वाली सीटों को पहली वरीयता में रखा जाए। इसके बाद द्वितीय वरीयता के लिए सीटों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की सक्रियता में भी लगाएंगे ताकत

UP: Congress which is continuously losing elections has changed its election strategy, the party will be seen
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : एएनआई

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि प्रथम वरीयता वाली सीटों का चयन करने के बाद वहां जनहित को लेकर अलग- अलग कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। पार्टी के स्थानीय नेताओं को सक्रिय किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय नेता भी इन सीटों में किसी न किसी कार्यक्रम के बहाने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहेंगे।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

प्रदेश की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की जाएगी। संगठन को भी सक्रिय किया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मशविरा शुरू किया गया है। जो 200 सीटें पार्टी के लिए मुफीद होंगी, उन पर ज्यादा जोर लगाया जाएगा। जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वर्ष 2027 के चुनाव में कांग्रेस उभर कर सामने आएगी और भाजपा को हर हाल में हराएगी।-अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed