फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress upset with the defeat in the states will hold a contemplation camp

यूपी:राज्यों की हार से खिन्न कांग्रेस करेगी चिंतन शिविर, तीन दिवसीय कार्यक्रम में बनेगी लोकसभा चुनाव की रणनीति

Sat, 09 Dec 2023 09:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 09 Dec 2023 09:02 PM IST
सार

कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक में बूथ प्रबंधन पर जोर दिया गया है। चिंतन शिविर के जरिए पार्टी हर पदाधिकारी को बदली परिस्थितियों में कांग्रेस की रीति- नीति से वाकिफ कराना चाहती है।

विज्ञापन
UP: Congress upset with the defeat in the states will hold a contemplation camp
यूपी कांग्रेस के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी नई रणनीति के तहत प्रदेश की सियासत में हाथ आजमाने की तैयारी में है। पार्टी सिर्फ लोकसभा चुनाव ही नहीं बल्कि भविष्य की सियासत पर फोकस कर रही है। इसके लिए तीन दिवसीय चिंतन शिविर लगाएगी। यह चित्रकूट, प्रयागराज अथवा अन्य किसी स्थान पर हो सकता है। इसके लिए जगह की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक में बूथ प्रबंधन पर जोर दिया गया है। चिंतन शिविर के जरिए पार्टी हर पदाधिकारी को बदली परिस्थितियों में कांग्रेस की रीति- नीति से वाकिफ कराना चाहती है। साथ ही भविष्य में प्रदेश की सियासत में अपनी भागीदारी बढ़ाने की भी ख्वाहिशमंद है। यह अलग बात है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित पांच राज्यों के चुनाव में उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं दिखा है। फिर भी शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि भाजपा से मुकाबला करने के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई को निरंतर धार देना होगा। ऐसे में पार्टी के पदाधिारियों को हर पहलू के बारे में विशेष प्रशिक्षण देना होगा। इसी रणनीति के तहत पार्टी ने तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित करने की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए जगह की तलाश शुरू कर दी गई है। पार्टी की एक टीम लखीमपुर, पीलीभीत और चित्रकूट जाकर संभावित स्थलों को देख चुकी है। इसके बाद यह टीम वाराणसी, प्रयागराज और आगरा जाएगी। फिर शिविर स्थल तय करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि शिविर में यूपी में पार्टी का खोया जनाधार वापस लाने के लिए वरिष्ठ नेताओं का मत भी जाना जाएगा। फिर तयशुदा रणनीति के तहत आगे बढ़ा जाएगा। सत्ता की परवाह किए बगैर पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed