{"_id":"5fec9fc98ebc3e3f5f6bcfe5","slug":"up-congress-state-chief-writes-letter-to-president-and-up-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार गिरफ्तार होने से परेशान होकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, बोले- ये मेरे अधिकारों का हनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बार गिरफ्तार होने से परेशान होकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, बोले- ये मेरे अधिकारों का हनन
Wed, 30 Dec 2020 09:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Dec 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बार-बार गिरफ्तार होने से परेशान होकर बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई है।
विज्ञापन
उन्होंने पत्र में बीते डेढ़ साल में गिरफ्तारियों की डिटेल देते हुए कहा कि मुझे यह नहीं बताया गया कि मेरा अपराध क्या है? लल्लू ने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस द्वारा प्रदेश सरकार के इशारे पर राजनीतिक, शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह मेरे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। मुझे उम्मीद है कि आप इस मामले पर संज्ञान लेंगे और मेरे लोकतांत्रिक अधिकार बहाल होंगे।
बता दें कि 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुलिस की इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार दिया था।
विज्ञापन