फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress state chief Ajay Kumar lallu arrested with leaders for protest in Lucknow.

कानून व्यवस्था पर राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं सहित गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2020 03:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Jul 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
UP Congress state chief Ajay Kumar lallu arrested with leaders for protest in Lucknow.
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala

यूपी में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश की राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन देने के लिए पार्टी कार्यालय से बाहर निकले ही थे कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर कांग्रेसी नारेबाजी करने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की पर वो नहीं माने जिस पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ईको गार्डेन लेकर चली गई।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल है और सवाल उठाने पर सरकार विपक्ष का दमन कर रही है और गिरफ्तारी करा देती है लेकिन कांग्रेस अपनी आवाज उठाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है और जमकर प्रदर्शन कर रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधती हैं तो लल्लू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed