{"_id":"64b3e64b724850c6de0eaf93","slug":"up-congress-start-preparation-for-lok-sabha-election-2024-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: यूपी में एक्टिव मोड में आई कांग्रेस, पिछड़ों और अति पिछड़ों को जोड़ने की विशेष मुहिम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: यूपी में एक्टिव मोड में आई कांग्रेस, पिछड़ों और अति पिछड़ों को जोड़ने की विशेष मुहिम शुरू
Sun, 16 Jul 2023 06:14 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 16 Jul 2023 06:14 PM IST
सार
कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पिछड़ों और अति पिछड़ों को जोड़ने की विशेष मुहिम पार्टी अगले महीने से चलाने जा रही है। पार्टी का फोकस एक बड़े वोट बैंक को अपनी तरह मोड़ना है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस चुनाव के मोड में आ गई है। इस बार उसका फोकस पिछड़े और अति पिछड़े समाज से आने वोटर हैं। यूपी कांग्रेस अगले माह से जिलेवार सम्मेलन शुरू करेगी। इसमें पिछड़ों एवं अति पिछड़ों को जोड़ने की मुहिम चलाई जाएगी। हर सम्मेलन में कम से कम 500 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। अगस्त माह से इसकी शुरुआत होगी। इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है। उनसे सम्मेलन की रूपरेखा बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी की ओर से लगातार विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पार्टी की ओर से संविधान बचाओ संकल्प सभा की शुरुआत कर दी गई है। यह जौनपुर, प्रयागराज सहित विभिन्न जिलों में चल रही है। पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से मंडलीय सम्मेलन और अल्पसंख्यक विभाग की ओर से दलित बस्तियों में चाय पर चर्चा अभियान चलाया गया। अब जिलेवार सम्मेलन की तैयारी शुरू हो गई है। इस सम्मेलन के जरिए पिछ़ड़ों एवं अति पिछड़ों को जोड़ने की रणनीति अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि जिस तरह से दलित एवं अल्पसंख्यकों का पार्टी की ओर से झुकाव बना हुआ है, उसी तरह से पिछड़े वर्ग के लोगों का 25 से 30 फीसदी वोटबैंक में सेंधमारी लग जाए तो सियासी वैतरणी पार की जा सकती है। क्योंकि पिछड़े वर्ग के कांग्रेस की ओर से घूमने से बड़ा संदेश जाएगा। ऐसे में भाजपा से खिन्न चल रहा अगड़े वर्ग का वोटबैंक अपने आप खिंच कर कांग्रेस की ओर आ सकता है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव का कहना है कि भाजपा की कार्यप्रणाली से आजिज आए हर वर्ग के लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। लोगों को यह पता है कि भाजपा से संघर्ष की कूबत कांग्रेस में ही है। यही वजह है कि सपा और बसपा के तमाम नेताओं के पैर कांग्रेस की ओर बढ़ रहे हैं। वे धीरे-धीरे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। विभिन्न जिलों में तमाम नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा जताई है। ऐसे में जिलेवार सम्मेलन करके इन सभी को पार्टी से जोड़ने की रणनीति बनाई गई है। अगस्त माह में इसका शुरुआत होगी।
अल्पसंख्यकों एवं दलितों के झुकाव से उत्साहित है कांग्रेस
कांग्रेस में अल्पसंख्यकों में दलितों का झुकाव तेज हुआ है। पार्टी कार्यालय में लगातार अल्पसंख्यक एवं दलित नेता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। पिछले दिनों शमीम खान ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। इसके बाद शिवपाल सिंह यादव के खास रहे नवाब अली ने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसी तरह हर दिन दलित एवं अल्पसंख्यक नेता कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं। इसस पार्टी उत्साहित है। वह दलितों एवं अल्पसंख्यकों के साथ पिछड़े वर्ग पर भी फोकस कर रही है।
पूरे देश की जनता हमें देख रही है
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश बृजलाल खाबरी कहते हैं कि देश ही नहीं पूरे देश की जनता कांग्रेस की ओर से देख रही है। उत्तर प्रदेश में हर दल के लोग कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं। लोगों को जोड़ने के लिए पार्टी निरंतर अभियान चला रही है। प्रदेश कार्यालय में विभागवार बैठकें चल रही हैं। जिलेवार सम्मेलन के जरिए बूथ कमेटियों को सक्रिय किया जाएगा।