फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress reacts to Akhilesh's Rae Bareli visit, says "So we'll go to Etawah-Kannauj now

यूपी: अखिलेश के रायबरेली दौरे पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया, कहा- तो हम अब इटावा-कन्नौज जाएंगे; लग रहे कयास

Fri, 25 Sep 2026 08:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 25 Sep 2026 08:42 PM IST
सार

Akhilesh visit to Rae Bareli: अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पलटवार कर कन्नौज-इटावा जाने की चेतावनी दी। इसके पहले प्रदेश प्रभारी ने कहा था कि इससे गठबंधन पर फर्क नहीं पड़ता। 

विज्ञापन
UP: Congress reacts to Akhilesh's Rae Bareli visit, says "So we'll go to Etawah-Kannauj now
राहुल गांधी और अखिलेश यादव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रयबरेली दौरे को लेकर कांग्रेस में खलबली मची है। बृहस्पतिवार को प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि इससे गठबंधन पर फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन अगले ही दिन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बड़ा बयान दे दिया है। इसे सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


 अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पलटवार कर कन्नौज-इटावा जाने की चेतावनी दी। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अखिलेश यादव रायबरेली और अमेठी जाएंगे, तो हम भी शांत नहीं बैठेंगे।  कांग्रेस के कार्यकर्ता कन्नौज, इटावा, मैनपुरी और सैफई जाकर अपनी सियासी जमीन मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने अखिलेश के रायबरेली दौरे को सपा के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर लिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से साफ हो गया है कि गठबंधन के बावजूद यूपी में वर्चस्व की जंग अब खुलकर लड़ी जाएगी।। प्रदेशअधक्ष ने  स्पष्ट किया कि कांग्रेस आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर में अपने संगठन का विस्तार करेगी और राजनीतिक गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाएगी। गांधी परिवार के पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले रायबरेली-अमेठी में सपा की सेंधमारी की कोशिशों ने कांग्रेस को आक्रामक रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले कहा था कि गठबंधन पर नहीं पड़ेगा फर्क

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रायबरेली से निकली रथ यात्रा को लेकर कांग्रेस के कुछ नेता असहज हैं, लेकिन प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम इस शुभ मानते हैं। वह कहते हैं कि इससे गठबंधन पर फर्क नहीं पडगा। दोनों पार्टियों अपने-अपने संगठन मजबूत करेंगे तभी यूपी से भाजपा का सफाया होगा।

सपा सपा की रथ यात्रा रायबरेली से शुरू होने की सूचना जारी होते ही कांग्रेस के अंदर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता इसके सियासी निहितार्थ निकल रहे हैं। हालांकि कोई खुलकरबोलने को तैयार नहीं । पार्टी के नेताओं का तर्क है कि चुनावी रथ यात्रा की शरुआत रायबरेली से करने के अलग अर्थ निकले जाएंगे। यह शुरुआत सीधे-सीधे गठबंधन पर असर डाल सकता है।

 दूसरी तरफ पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम इससे इनकार करते हैं। वह कहते हैं कि कांग्रेस भी हर जिले में अपने संगठन को मजबूत कर रही है। हम  हर जिलेमें  सम्मेलन कर रहे हैं । दोनों पार्टी के संगठन मजबूत होंगे तभी भाजपा का सफाया होगा। वह कहते हैं कि कहीं ना कहीं से सपा को शुरुआत करनी थी। उन्होंने रायबरेली चुना यह अच्छी बात है। इससे गठबंधन को ज्यादा मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed