फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ॔UP Congress protest over BJP leader's comment on Rahul Gandhi.

UP: राहुल गांधी पर टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन, कानून-व्यवस्था पर भी घेरा

Wed, 18 Sep 2024 03:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Sep 2024 03:59 PM IST
सार

भाजपा नेताओं की कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्प्णी करने को लेकर कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
॔UP Congress protest over BJP leader's comment on Rahul Gandhi.
लखनऊ में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं की अभद्र टिप्पणियों को लेकर कांग्रेसी सड़कों पर उतरे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी सरकार को घेरा। इस मौके पर अजय राय ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सहित भाजपा के कई नेताओं ने राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी की है। केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल गांधी को आतंकवादी नंबर वन बताया था। जिसके बाद से कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता नाराज हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़, पूर्व विधायक तरविंद्र सिंह को बर्खास्त करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी नेता लोकतंत्र की मर्यादा भूल गए हैं। सांसद राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़, पूर्व विधायक तरविंद्र सिंह ने अभद्र टिप्पणी की जो गलत है। वह देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता और जनप्रतिनिधि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता भ्रष्टाचार में डूबे हैं और विपक्षी नेताओं के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed