फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress President Ajay Rai suddenly fell ill and fainted; admitted to Medanta Hospital in Lucknow

UP: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता में भर्ती; PM मोदी के बाद राहुल ने भी किया पोस्ट

Sat, 02 May 2026 02:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 02 May 2026 02:16 PM IST
सार

अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

विज्ञापन
UP Congress President Ajay Rai suddenly fell ill and fainted; admitted to Medanta Hospital in Lucknow
अस्पताल में भर्ती अजय राय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की शुक्रवार शाम को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें लखनऊ के कार्पोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। उन्हें अब किसी तरह का खतरा नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को कार्यालय में बैठे थे। उन्हें कुछ कमजोरी लगी। वे आवास पर चले गए। कुछ देर बाद अचानक वे बेहोश हो गए। आनन फानन उन्हें शहीद पथ स्थित कॉर्पोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सोडियम कम होने की वजह से वह बेहोश हो गए थे। 

डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। उन्हें अब किसी तरह का खतरा नहीं है। हालांकि कमजोरी बनी हुई हुई है। उन्हें अभी निगरानी में रखा गया है। एहतियात के तौर पर कुछ जरूरी जांचें सुबह दोबारा कराई जाएंगी। फिर उसी आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा- अजय राय के अस्वस्थ होने की खबर मिली है। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
 

मेदांता हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि  अजय राय, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (आयु: 56 वर्ष), को कल शाम लगभग 6:30 बजे आपातकालीन विभाग में लाया गया। उस समय वे अचेत अवस्था में थे तथा उन्हें दौरे (Seizure) की शिकायत हुई थी। प्रारंभिक जांच में उनके रक्त में सोडियम का स्तर कम (Hyponatremia) पाया गया।

वर्तमान में उनका उपचार क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप एवं उनकी टीम की निगरानी में चल रहा है। उपचार के दौरान उनके सोडियम स्तर को नियंत्रित एवं स्थिर किया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है। उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की सतत निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed