फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress chief takes charge today in Lucknow.

UP Congress: नए प्रदेश अध्यक्ष खाबरी बोले- कांग्रेस जाति-धर्म से उठकर काम करने वाली पार्टी

Sun, 09 Oct 2022 10:26 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Oct 2022 10:26 AM IST
सार

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर प्रमोद तिवारी सहित कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
UP Congress chief takes charge today in Lucknow.
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस जाति, धर्म और संप्रदाय से उठकर काम करने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार की नीतियों से जनता आजिज आ चुकी है। जनता समझ चुकी है कि उसका भविष्य कांग्रेस राज में ही बेहतर हो सकता है। वे शनिवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्षों वीरेंद्र चौधरी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, नकुल दुबे, अनिल यादव व योगेश दीक्षित ने भी कार्यभार ग्रहण किया।

विज्ञापन


खाबरी ने पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उनके जैसे एक सामान्य व दलित परिवार के व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं। उन्होंने पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी को सभी निष्ठावान, ईमानदार व मेहनती कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। सभी कांग्रेसजनों को उचित सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी को 5 लाख करोड़ की सड़कें, केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- 15 महीनों में USA के बराबर होगा सड़क नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने ईद-ए-मिलादुल नबी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, दिया ये संदेश




इससे पूर्व नवनियुक्त अध्यक्षों ने महात्मा गांधी, सरदार वल्लभाई पटेल, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी व राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय और उनके स्वयंसेवकों ने उन्हें गार्ड ऑफ  ऑनर दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा मोना, पीएल पुनिया, दिनेश सिंह, अंशू अवस्थी, प्रदीप माथुर, सचिन रावत, द्विजेंद्र त्रिपाठी और वीरेंद्र मदान खास तौर पर मौजूद रहे।

भेदभाव की नीतियों से निजात दिलाएगी कांग्रेस : सिद्दीकी
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मेरी इच्छा थी कि जमीन पर काम करने का मौका मिले जिसे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की भेदभावपूर्ण नीतियों से कांग्रेस ही जनता को निजात दिला सकती है।

चुनौतियों का डटकर करेंगे सामना : राय
अजय राय ने कहा कि मौजूदा चुनौतियां का हम डटकर सामना करेंगे। कांग्रेस के हर आंदोलन में वे पूरी क्षमता के साथ खड़े होंगे। आने वाले समय में जनहित के हर मुद्दे पर कांग्रेस न सिर्फ संघर्ष करेगी, बल्कि जनता के साथ खड़ी  दिखेगी।


एक दिन जरूर होंगे कामयाब : चौधरी
वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की विरासत देश की विरासत है। इसे कुछ ताकतें तोड़ना चाहती हैं। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जनहित के मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रहा है। इससे जनता में कांग्रेस प्रति विश्वास जग रहा है। एक दिन हमें सफलता जरूर मिलेगी।

गूंगी-बहरी सरकार को उखाड़ फेकेंगे : दुबे
नकुल दुबे ने कहा कि हमें मिलकर देश व प्रदेश की गूंगी-बहरी सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसके लिए हम रात-दिन मेहनत करेंगे और कांग्रेस संगठन को मजबूत करेंगे।

कांग्रेस ही आएगी सत्ता में : यादव
अनिल यादव ने कहा कि चुनौतियां के बीच हम सबको मिलकर काम करने की आवश्यकता है। जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा को जनसमर्थन मिल रहा है, उससे साफ हो गया है कि कांग्रेस ही आने वाले दिनों में सत्ता में आएगी।

कांग्रेस ही ला सकती है बदलाव : दीक्षित
योगेश दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार जहां विभिन्न जातियों व संप्रदायों के प्रति खाई बढ़ा रही है। इससे अमीर और गरीब के बीच आर्थिक फासला बढ़ता जा रहा है। इस स्थिति को कांग्रेस ही बदल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed