फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress chief says our seats and voting percentage will be increased.

UP Nikay Chunav: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले, निकाय चुनाव में कांग्रेस के मत प्रतिशत और सीटों में होगा इजाफा

Thu, 04 May 2023 03:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 04 May 2023 03:15 PM IST
सार

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृज लाल खाबरी का कहना है कि यूपी के निकाय चुनाव में कांग्रेस के लिए परिणाम चौंकाने वाले होंगे। कांग्रेस को हर जगह व्यापक समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
UP Congress chief says our seats and voting percentage will be increased.
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी कहते हैं कि निकाय चुनाव में कांग्रेस के मत प्रतिशत और सीटों में भारी इजाफा होगा। जनता भाजपा की असलियत समझ चुकी है। आम मतदाता समझ चुका है कि देश व संविधान को कांग्रेस ही बचा सकती है। यही वजह है कि हर जगह कांग्रेस को व्यापक समर्थन मिल रहा है। पेश है उनसे बातचीत के मुख्य अंश...

विज्ञापन


सवाल: निकाय चुनाव में कांग्रेस के लिए क्या संभावनाएं हैं?
जवाब :
कांग्रेस के मत प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। हमारे कई महापौर और अध्यक्ष होंगे।

सवाल: इस दावे का आधार क्या है?
जवाब :
देश को बनाने में कांग्रेस का ही योगदान है। आम मतदाता समझ चुका है कि देश व संविधान को कांग्रेस ही बचा सकती है। यही हमारी सफलता का आधार होगा।
विज्ञापन


सवाल: यह लोकसभा चुनाव का रिहर्सल माना जा रहा है?
जवाब :
हर चुनाव अगले चुनाव का रिहर्सल माना जाता है। जनता का रुझान बता रहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा सीटें मिलेंगी। यह हवाई दावा नहीं, बल्कि पुख्ता आधार के साथ निकला निष्कर्ष है। जिस तरह से भाजपा सरकार देश की परिसंपत्तियां बेच रही है, उससे शिक्षित वर्ग काफी नाराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: प्रत्याशी चयन में काफी विसगंतियां सामने आईं?
जवाब :
कई दावेदार होते हैं तो चयन में कहीं-कहीं आंशिक विसंगतियां आ ही जाती हैं। लेकिन, इस बार कांग्रेस में एक सीट पर कई-कई दावेदार आए। यह जनता में कांग्रेस के प्रति बढ़ते रुझान का नतीजा है। हमें हर तरफ व्यापक समर्थन मिल रहा है। सीटों का आंकड़ा तो नहीं दिया जा सकता। लेकिन रिजल्ट चौंकाने वाले होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed