{"_id":"64a41b4a3cf5499c0906dbd3","slug":"up-congress-chief-said-congress-will-fight-all-loksabha-seat-in-up-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Congress: यूपी की हर लोकसभा सीट लड़ने के लिए तैयार है कांग्रेस, गठबंधन से परहेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Congress: यूपी की हर लोकसभा सीट लड़ने के लिए तैयार है कांग्रेस, गठबंधन से परहेज
Wed, 05 Jul 2023 09:37 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 05 Jul 2023 09:37 AM IST
सार
यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि वह कांग्रेस यूपी की हर लोकसभा सीट लड़ने की तैयारी कर रही है। वह अभी गठबंधन के बारे में सोच नहीं रही है।
विज्ञापन
Priyanka Gandhi, Rahul Gandhi and Sonia Gandhi
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने दावा किया कि पार्टी सभी लोकसभा सीट पर चुनाव की तैयारी कर रही है। हर सीट पर दमदार उम्मीदवार उतारा जाएगा। भाजपा शासन की दमनकारी नीतियों को उजागर किया जाएगा। जहां तक गठबंधन की बात है तो इस पर शीर्ष नेतृत्व फैसला लेना। जैसा आदेश होगा, उसी हिसाब से आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद खाबरी ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वह गठबंधन के पक्ष में नहीं है। क्योंकि प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। हर दल के लोग कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं। यह सुखद संदेश है। उन्होंने प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें देश की फिक्र नहीं है। वह विदेश यात्रा में मस्त हैं, जबकि कांग्रेस के अगुआ राहुल गांधी जनता का दुख दर्द बांट रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी का जनता के दुख में शामिल होना भी भाजपा को पसंद नहीं आ रहा है। यही वजह है कि वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि पार्टी हर स्तर पर भाजपा से लड़ने के लिए तैयार है। जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी जाएगी। ऊर्जावान युवाओं को कार्यकारिणी में तवज्जो दी जाएगी। इसकी रूपरेखा तैयार कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने बिजली संकट और महंगाई पर केंद्र एवं राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि इन मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। दाल, तेल, खाद्य सामग्री, सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि, महंगाई से आम जनता रही कराह रही है। केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा योगी सरकार की पीठ थपथपाई जा रही है, जबकि प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट, डकैती जैसी घटनाएं हो रही हैं।
मुख्यमंत्री का इक़बाल पूरी तरह खत्म हो गया है। हाल में ही बाराबंकी के भिलवल में बुर्जुग की घर में घुसकर ईंट से कूचकर निर्मम हत्या, सीतापुर में पुलिस द्वारा ही लूटपात जानलेवा हमला, बागपत में पुलिस की पिटाई से साजिद अब्बासी की मौत जैसी घटनाएं जंगलराज की कहानी बयां कर रही हैं।