फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress chief Ajay Rai arrived at Eidgah and wishes on Eid.

UP Congress: ईदगाह पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, ईद की मुबारकबाद दी

Thu, 11 Apr 2024 04:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Apr 2024 04:28 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ईद के अवसर पर लखनऊ स्थित ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन
UP Congress chief Ajay Rai arrived at Eidgah and wishes on Eid.
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय व मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ईद पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस की रवायत कायम रखते हुए लखनऊ के जाने माने ऐशबाग ईमाम ईदगाह हज़रत मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, टीले वाली मस्जिद के ईमाम मौलाना फजलुर मन्नान व शिया धर्मगुरू मौलाना यासूब अब्बास से मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद देते हुए कौमी यक-जेहती और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की।

विज्ञापन


इस मौके प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि रमजान के पवित्र माह के समाप्त होने पर सामाजिक सद्भाव और समरसता का त्योहार ईद मनाया जाता है। इस मौके पर गले मिलकर सभी गिले शिकवे मिटा दिये जाते हैं और समाज को एक धागे में पिरोकर मुल्क को मजबूत करने की दुआ की जाती है।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी व डॉ. शहजाद आलम, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस मध्य जोन के चेयरमैन तारिक सिद्दीकी, ललन कुमार, मेंहदी हसन, फखरूल इस्लाम और अमन यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed