फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress chief Ajay Kumar lallu arrested in Barabanki was going to Ram sanehi ghat.

बाराबंकी: ढहाए गए अवैध निर्माण पर बवाल जारी, हिरासत में लिए गए मौके पर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 20 May 2021 01:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 May 2021 01:31 PM IST
सार

बाराबंकी के रामसनेहीघाट पर ढहाए गए अवैध निर्माण पर बवाल जारी है। गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू घटनास्थल पर जा रहे थे तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
UP Congress chief Ajay Kumar lallu arrested in Barabanki was going to Ram sanehi ghat.
हिरासत में लिए गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व मौजूद अन्य कांग्रेस नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट तहसील में अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के मामले को लेकर मौके पर जा रहे हैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हाईवे पर चौपुला के पास पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में वह पूर्व सांसद पीएल पुनिया के शहर स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता में करने वाले थे।

विज्ञापन


उनके रामसनेहीघाट जाने को लेकर लखनऊ बॉर्डर पर सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात था पर वह चकमा देकर दूसरे रास्ते से सागर कॉलेज के सामने चौपुला पर पहुंच गए जहां मौजूद सीओ सीमा यादव ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर वहां जाने पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी के 9 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने इसी मामले को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम डॉक्टर आदर्श सिंह को ज्ञापन देते हुए मामले में जांच करवा कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रतिनिधि मंडल में विधायक सुरेश यादव, एमएलसी राजू यादव, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व सांसद रामसागर रावत जिला अध्यक्ष अयाज अहमद आदि नेता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed