फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress announces state backward class executive, Yadavs receive the highest number of posts (30); rest

यूपी: कांग्रेस ने घोषित की प्रदेश पिछड़ा वर्ग की कार्यकारिणी, सबसे ज्यादा 30 पद यादवों को

Wed, 15 Oct 2025 11:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 15 Oct 2025 11:07 PM IST
सार

UP Congress: यूपी कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी बुधवार को घोषित कर दी है। सबसे ज्यादा 30 पद यादवों को मिले हैं। 

विज्ञापन
UP: Congress announces state backward class executive, Yadavs receive the highest number of posts (30); rest
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व प्रभारी अविनाश पांडेय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी बुधवार को घोषित कर दी गई है। 197 सदस्यों वाली कार्यकारिणी में आबादी के हिसाब से विभिन्न जातियों को भागीदारी दी गई है।कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष राय की संस्तुति के बाद कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें संतोष यादव, संकल्प नंदन सहित 31 उपाध्यक्ष, जितेंद्र पटेल महासचिव संगठन बनाए गए हैं। इसी तरह 70 महासचिव और 95 सचिव बनाए गए हैं।

विज्ञापन


मनोज यादव ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के विजन को धरातल पर उतरने के लिए कार्यकारिणी में हर बिरादरी के लोगों को जगह दी है। विशेषकर अति पिछड़ी जातियों को सर्वाधिक भागीदारी देकर उनके सवालों और मुद्दों को कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का प्रयास करेगी। पार्टी की ओर से सरकारी नौकरियों को ठेके पर भर्ती करने के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। भागीदारी न्याय के संकल्प और श्रमशील जातियों के सम्मान और उनके अधिकार के लिए कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग विभाग के माध्यम से पूरे प्रदेश में जन आंदोलन चलाएगी।

विज्ञापन

कार्यकारिणी में जातीय गणित

कुर्मी -18
प्रजापति-13
नाई-10
पसमांदा-15
यादव-30
मौर्या/कुशवाहा/सैनी/शाक्य- 18
राजभर-7
पाल-14
निषाद-7
बनिया-5
विश्वकर्मा-6
लोधी/राजपूत-4
जाट+गुर्जर-10
बंजारा-1
चौहान-2
अन्य-11
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed