फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Confirmed tickets are easily available on these trains this Holi; 20 special trains still have vacant bert

UP: होली पर आसानी से मिलेंगी इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट, 20 स्पेशल ट्रेनों में अभी बर्थ हैं खाली; जानिए डिटेल

Sat, 14 Feb 2026 07:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 14 Feb 2026 07:21 AM IST
सार

Special trains for Holi: होली पर यूपी के अलग-अलग शहरों में आने वाले और लौटकर दिल्ली-मुंबई जाने वाले वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। 

विज्ञापन
UP: Confirmed tickets are easily available on these trains this Holi; 20 special trains still have vacant bert
होली के लिए ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से छह होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय शुक्रवार को लिया गया। लखनऊ से नई दिल्ली, वाराणसी से दिल्ली, चंडीगढ़, बरौनी, अयोध्या, कटरा आदि जगहों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा। लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि लखनऊ नई दिल्ली लखनऊ होली स्पेशल 23 फरवरी से दो मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी।

विज्ञापन


इसमें एसी, स्लीपर, जनरल के बीस कोच रहेंगे। 04203 लखनऊ नई दिल्ली स्पेशल चारबाग स्टेशन से सुबह 8ः05 बजे चलकर शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए शाम 6ः30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 04204 नई दिल्ली लखनऊ स्पेशल नई दिल्ली से रात 8ः20 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए सुबह 6ः35 बजे चारबाग पहुंचेगी। 
विज्ञापन


इसी क्रम में 04209 वाराणसी नई दिल्ली होली स्पेशल 24 फरवरी से छह मार्च तक रोजाना वाराणसी से रात 10ः30 बजे चलकर प्रतापगढ़, रायबरेली होते हुए लखनऊ सुबह 3ः30 बजे तथा आलमनगर सुबह चार बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर मुरादाबाद, गाजियाबाद होकर दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में 04210 दिल्ली वाराणसी होली स्पेशल 25 फरवरी से सात मार्च तक प्रतिदिन दिल्ली से शाम 7ः25 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए आलमनगर से गुजरते हुए लखनऊ सुबह 3ः30 बजे वाराणसी सुबह 9ः40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल के बीस कोच रहेंगे।

इसके अतिरिक्त 04514 चंडीगढ़ गोरखपुर होली स्पेशल 26 फरवरी व पांच मार्च को चंडीगढ़ से रात 11ः35 बजे चलकर अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली होते हुए लखनऊ सुबह 11 बजे, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती के रास्ते चलकर शाम 5ः35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 04513 गोरखपुर चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी व छह मार्च को गोरखपुर से रात 10ः05 बजे रवाना होकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए लखनऊ सुबह तीन बजे व चंडीगढ़ दोपहर 2ः10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर, जनरल के 22 कोच रहेंगे।

अयोध्या कैंट-आनंदविहार होली स्पेशल 24 से

04213 अयोध्या कैंट आनंदविहार होली स्पेशल 24, 26 फरवरी, एक, तीन व पांच मार्च को अयोध्या कैंट से शाम 6ः20 बजे चलकर बाराबंकी होते हुए लखनऊ रात पौने नौ बजे, आलमनगर से गुजरते हुए बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते सुबह छह बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वापसी में 04214 आनंदविहार अयोध्या कैंट होली स्पेशल 25, 27 फरवरी, दो, चार व छह मार्च को आनंदविहार से सुबह नौ बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए लचानऊ शाम 6ः20 बजे तथा अयोध्या कैंट रात दस बजे पहुंच जाएगी। ट्रेन में बीस कोच होंगे।
 

21 से चलेगी वाराणसी चंडीगढ़ होली स्पेशल

UP: Confirmed tickets are easily available on these trains this Holi; 20 special trains still have vacant bert
होली पर स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

04227 वाराणसी चंडीगढ़ वाया लखनऊ होली स्पेशल 21 व 28 फरवरी को प्रत्येक शनिवार को वाराणसी से दोपहर 2ः50 बजे चलकर प्रतापगढ़, रायबरेली होते हुए लखनऊ रात 8ः40 बजे होते हुए बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, जगधारी, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ सुबह पौने आठ बजे पहुंचेगी। वापसी में 04228 चंडीगढ़ वाराणसी स्पेशल 22 फरवरी व एक मार्च को चंडीगढ़ से सुबह 9ः30 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए लखनऊ रात 8ः05 बजे तथा वाराणसी रात 1ः20 बजे पहुंचगी। ट्रेन में 22 कोच होंगे।

22 से चलेगी कटरा वाराणसी स्पेशल
04604 श्री माता वैष्णो देवी कटरा वाराणसी स्पेशल 22, 26 फरवरी, दो व छह मार्च को कटरा से शाम सवा छह बजे चलकर जम्मूतवी, पठानकोट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली होते हुए लखनऊ दोपहर 12ः25 बजे पहुंचेगी तथा रायबरेली, प्रतापगढ़ के रास्ते चलकर शाम सात बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। वापसी में 04603 वाराणसी कटरा स्पेशल 24, 28 फरवरी, चार, आठ मार्च को वाराणसी से सुबह पांच बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए लखनऊ सुबह 10ः20 बजे तथा कटरा अगली सुबह छह बजे पहुंच जाएगी। ट्रेन में 22 कोच होंगे।

नई दिल्ली बरौनी स्पेशल 20 फरवरी से उतरेगी

04054 नई दिल्ली बरौनी स्पेशल 20 फरवरी से छह मार्च तक नई दिल्ली से शाम 7ः50 बजे चलकर सुबह पौने आठ बजे ऐशबाग, सुबह 8ः18 बजे बादशाहनगर होते हुए बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, छपरा, सीवान, हाजीपुर होते हुए रात दस बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में 04053 बरौनी नई दिल्ली 22 फरवरी से आठ मार्च तक बरौनी से रात पौने एक बजे चलकर बादशाहनगर दोपहर 2ः48 बजे, ऐशबाग 3ः38 बजे होते हुए नई दिल्ली सुबह 3ः50 बजे पहुंचगी। 04060 नई दिल्ली सुपौल स्पेशल भी 20 फरवरी व छह मार्च को नई दिल्ली से रात 9ः35 बजे चलकर ऐशबाग सुबह 9ः40 बजे, बादशाहनगर सुबह 10ः08 बजे व सुपौल अगली सुबह चार बजे पहुंचेगी। वापसी में 04059 सुपौल नई दिल्ली स्पेशल 22 फरवरी व आठ मार्च को सुपौल से सुबह सात बजे चलकर बादशाहनगर सुबह 3ः18 बजे, ऐशबाग सुबह 4ः40 बजे होते हुए नई दिल्ली शाम 4ः10 बजे पहुंचेगी। उपरोक्त ट्रेनों में स्लीपर व जनरल के 16-16 कोच रहेंगे।

आंनदविहार लौकहा बाजार स्पेशल 27 से
04014 आनंदविहार लौकहा बाजार स्पेशल 27 फरवरी से छह मार्च को प्रतिदिन आनंदविहार से दोपहर 3ः40 बजे चलकर लखनऊ रात 12ः50 बजे व लौकहा बाजार रात सवा आठ बजे पहुंचेगी। वापसी में 04013 लौकहा बाजार आनंदविहार स्पेशल 28 फरवरी से सात मार्च तक लौकहा से रात साढ़े नौ बजे चलकर लखनऊ शाम 5ः50 बजे होते हुए आनंदविहार सुबह 3ः40 बजे पहुंचेगी।

20 से तीन फेरों में चलेगी नई दिल्ली गोरखपुर स्पेशल
04022 नई दिल्ली गोरखपुर स्पेशल 20, 27 फरवरी व छह मार्च को नई दिल्ली से दोपहर दो बजे चलकर लखनऊ रात 11 बजे व गोरखपुर सुबह पांच बजे पहुंचेगी। वापसी में 04021 गोरखपुर नई दिल्ली स्पेशल 21, 28 फरवरी व सात मार्च को गोरखपुर से सुबह सात बजे चलकर लखनऊ दोपहर सवा एक बजे व नई दिल्ली रात 11ः10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में 22 कोच होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed