फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Compassionate appointment will be available to the deceased dependents in the desired district, Basic Education Department has changed the rules, order issued

यूपी : मृतक आश्रितों को मनचाहे जिले में भी मिल सकेगी अनुकंपा नियुक्ति, बेसिक शिक्षा विभाग ने नियम में किया बदलाव, आदेश जारी

Fri, 10 Dec 2021 08:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Dec 2021 08:51 PM IST
सार

विभाग ने अनुकंपा नियुक्ति देने की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव किया है। विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
UP: Compassionate appointment will be available to the deceased dependents in the desired district, Basic Education Department has changed the rules, order issued
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग में समूह क, ख, ग और घ के मृत कर्मचारियों के आश्रितों को मनचाहे जिले में भी अनुकंपा नियुक्ति मिल सकेगी। इसके लिए विभाग ने अनुकंपा नियुक्ति देने की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव किया है। विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


मौजूदा व्यवस्था में जिस जिले में तैनाती के दौरान कर्मी की मौत होती है उसी जिले में उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने का नियम है। लेकिन शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आश्रितों को उनके गृह जिले या मंडल में तैनाती देने की मांग की थी। संगठनों की मांग के बाद विभाग ने अनुकंपा नियुक्ति की व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। साथ ही आश्रितों को राहत देने के लिए अनुकंपा नियुक्ति की समयसीमा भी निर्धारित की है। इसके तहत मृतक कर्मचारी के तैनाती वाले जिले में आश्रितों को एक माह में और दूसरे मंडल या जिले में अनुकंपा नियुक्ति 36 दिन में दी जाएगी।  
विज्ञापन


इस तरह होगी नियुक्ति देने की समयसीमा
दिवंगत कर्मचारी-अधिकारी के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन संबंधित कर्मी के तैनाती वाले जिले में ही करना होगा। यदि आवेदक उसी जिले या मंडल में अनुकंपा नियुक्ति का विकल्प देता है तो आवेदन का निस्तारण एक माह में करके उसे नियुक्ति दे दी जाएगी। यदि वह किसी अन्य जिले या मंडल में नियुक्ति के लिए आवेदन करेगा तो संबंधित बीएसए अपनी संस्तुति के साथ प्रकरण को सात दिन में अपर शिक्षा निदेशक प्रयागराज को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर शिक्षा निदेशक की ओर से परीक्षण कर दो सप्ताह में संबंधित जिले या मंडल के समक्ष अधिकारी के समक्ष मामला पेश किया जाएगा। उस मंडल या जिले के समक्ष अधिकारी को 15 दिन में संबंधित आवेदक का नियुक्ति पत्र जारी करना होगा। 


तय होगी जवाबदेही
बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के अपर निदेशक हर महीने करेंगे। मृतक आश्रितों को समयबद्ध नियुक्ति नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed