फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cold winds from the mountains have slowed down in the state, with a forecast of a U-turn in the weather af

यूपी: प्रदेश में धीमी पड़ी पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा, 16 नवंबर के बाद मौसम में यू-टर्न का पूर्वानुमान जारी

Thu, 13 Nov 2025 09:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 13 Nov 2025 09:54 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम के बदलाव की गति मंद पड़ी है। पहाड़ों से आनी वाली बर्फीली हवाओं में ब्रेक लगने से तापमान में तेजी से हो रही गिरावट थमी है। 

विज्ञापन
UP: Cold winds from the mountains have slowed down in the state, with a forecast of a U-turn in the weather af
जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में पहाड़ों से आ रही ठंडी पछुआ की रफ्तार बृहस्पतिवार को धीमी पड़ी। इसका असर ये होगा कि प्रदेश में लगातार गिर रहे पारे में थोड़ा ठहराव आएगा और हवा की गलन व ठंडक में थोड़ी कमी आएगी। मौसम विभाग का कहना है अगले दो दिनों में यूपी में दिन व रात के पारे में एक डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आएगी। 

विज्ञापन


इसके बाद 16 नवंबर से बदलते माैसम और गिरते पारे में कुछ दिनों के लिए ठहराव के संकेत हैं। बृहस्पतिवार को प्रदेश में कानपुर, इटावा, बरेली, बुलंदशहर आदि जिलों में रात में अच्छी खासी ठंड महसूस की गई। साथ ही इसजिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले दो दिनों में पछुआ के थमने के बाद हवा का रुख उत्तरी हो जाएगा। कहीं कहीं सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रह सकता है। अगले कुछ दिनों तक यूपी के माैसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में एक डिग्री और लुढ़केगा दिन व रात का पारा

 राजधानी में बृहस्पतिवार को दिन में पछुआ की रफ्तार धीमी पड़ने से दिन के पारे में हल्की बढ़ोतरी रही। माैसम विभाग का कहना है कि अगले लखनऊ में अगले दो दिनों में दिन व रात के पारे में एक डिग्री की और गिरावट आएगी। इसके बाद गलन भरी पछुआ की रफ्तार और कम हो जाएगी।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार के बाद पारे का गिरना थमेगा। हवा का रुख पछुआ से उत्तरी होने के संकेत हैं। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं रात का तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed