{"_id":"675714ebf2de9635410934e4","slug":"up-cold-wave-will-start-in-uttar-pradesh-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में बदला मौसम का मिजाज... कड़ाके की ठंड शुरू होगी, कई जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में बदला मौसम का मिजाज... कड़ाके की ठंड शुरू होगी, कई जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी
Mon, 09 Dec 2024 09:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Dec 2024 09:40 PM IST
सार
यूपी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कल से पश्चिमी यूपी में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया और अधिकांश हिस्सों में दिन में भी बादल छाए रहे। बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, हरदोई समेत कई जगहों पर बूंदाबांदी देखने को मिली।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। अगले दो दिनों के भीतर यूपी के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं तराई इलाकों में घना कोहरा रहेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राममंदिर निर्माण के साथ बाजारों में धनवर्षा, सिर्फ तीन साल के आंकड़े कह रहे विकास की कहानी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राममंदिर में 10 पुजारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी, मोबाइल रखने की अनुमति नहीं, पालन करेंगे कठोर नियम
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए दस से ज्यादा तराई इलाकों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं सोमवार को उरई में सर्वाधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं प्रयागराज में 28.2 डिग्री और अयोध्या में अधिकतम 26.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बुलंदशहर में सबसे कम 8 डिग्री, मेरठ में 8.1 डिग्री और अयोध्या व नजीबाबाद में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इन इलाकों में है कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या आदि इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।