{"_id":"69612964e72bed0f4b0f3ef3","slug":"up-cng-becomes-75-paise-cheaper-and-png-50-paise-cheaper-from-today-in-lucknow-cng-will-now-be-available-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएनजी 75 पैसे, पीएनजी 50 पैसे सस्ती...लखनऊ में सीएनजी अब 96 व पीएनजी 57 रुपये प्रति किलो मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएनजी 75 पैसे, पीएनजी 50 पैसे सस्ती...लखनऊ में सीएनजी अब 96 व पीएनजी 57 रुपये प्रति किलो मिलेगी
Fri, 09 Jan 2026 09:44 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Fri, 09 Jan 2026 09:44 PM IST
सार
लखनऊ, आगरा, अयोध्या, सुल्तानपुर और उन्नाव में सीएनजी 75 पैसे और पीएनजी 50 पैसे सस्ती हो गई है। लखनऊ में सीएनजी 96 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 57 रुपये प्रति किलो हो गई। ग्रीन गैस लिमिटेड ने सुरक्षित और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
CNG Cars
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
ग्रीन ग्रैस लिमिटेड ने लखनऊ, आगरा, अयोध्या, सुल्तानपुर और उन्नाव के ग्राहकों को नए साल का तोहफा दिया है। इन शहरों में शनिवार से सीएनजी 75 पैसे और पीएनजी 50 पैसे सस्ती हो जाएगी। इससे लखनऊ और आगरा में सीएनजी की नई कीमत 96 रुपये प्रति किलो, जबकि उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर में 94.25 रुपये प्रति किलो हो जाएगी।
विज्ञापन
ग्रीन गैस लिमिटेड के डीजीएम मार्केटिंग प्रवीण सिंह ने बताया कि सुरक्षित, स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ग्रीन गैस लिमिटेड ने अपने उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में कटौती की है। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) में 75 पैसे प्रति किलो और डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) में 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की कमी की गई है। लखनऊ और आगरा में घरेलू पीएनजी की कीमत 57 रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन