फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CMOs of six districts were changed simultaneously in the state, changes were made in these districts incl

यूपी: प्रदेश में एक साथ बदले गए छह जिलों के सीएमओ, आगरा, सुल्तानपुर सहित इन जनपदों में हुआ बदलाव

Tue, 08 Apr 2025 07:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 08 Apr 2025 07:01 AM IST
सार

CMO changed in UP: प्रदेश में एक साथ छह जिलों के सीएमओ बदल दिए गए हैं। एक और बदलाव के तहत रायबरेली जिला अस्पताल में आईसीयू वेंटिलेटर यूनिट शुरू हो गई। 

विज्ञापन
UP: CMOs of six districts were changed simultaneously in the state, changes were made in these districts incl
यूपी स्वास्थ्य विभाग में हुए बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के छह जिलों में नए मुख्य चिकित्साधिकारियों की तैनाती की गई है। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

जारी आदेश में देवरिया के सीएमओ डॉ. राजेश झा को गोरखपुर और लखीमपुर खीरी के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता को देवरिया का सीएमओ बनाया गया है।
विज्ञापन


महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक डॉ. संजय कुमार को अंबेडकरनगर, कासगंज जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अनुपम प्रकाश भाष्कर को कुशीनगर का सीएमओ बनाया गया है। इसी तरह आगरा के एसीएमओ डॉ. संजीव वर्मन को बलिया और बलिया के सीएमओ डॉ. विजय पति द्विवेदी को जिला महिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता नियुक्त किया गया है। मुरादाबाद के एसीएमओ डॉ. भरत भूषण को सुल्तानपुर का सीएमओ और यहां सीएमओ रहे डॉ. ओम प्रकाश को जिला अस्पताल गोरखपुर में वरिष्ठ परामर्शदाता पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली जिला अस्पताल में आईसीयू वेंटिलेटर यूनिट शुरू
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रायबरेली जिला अस्पताल में आईसीयू-वेंटिलेटर यूनिट की शुरूआत की गई है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि लखनऊ मंडल के सभी जिला अस्पतालों में आईसीयू वेंटिलेटर की सुविधाओं में वृद्धि की जा रही है। इसी क्रम में रायबरेली के जिला अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू वेंटिलेटर यूनिट शुरू किया गया है। इससे स्ट्रोक, दिल, सांस लेने में तकलीफ, सर्प दंश, आर्गन फेलयोर, हेड इंजरी, फूड प्वाइजनिंग के गंभीर अवस्था में अस्पताल लाए गए मरीजों को राहत मिलेगी। रायबरेली के डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण आदि प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ मंडल के 6 में पांच जनपदों में आईसीयू - वेंटीलेटर की सुविधा बीते 2 माह से शुरू हो गई थी। आखिरी जनपद रायबरेली पुरुष जिला अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू विद वेंटीलेटर यूनिट भी शुरू किया गया है। मौजूदा समय में जनपद सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई में 10-10 बेड का आईसीयू-वेंटिलेटर हैं। जबकि उन्नाव में 6 बेड का आईसीयू विद वेंटिलेटर की सुविधा नियमित रूप से संचालित है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed