फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi will distribute appointment letters to the candidates selected from Subordinate Services Selection

यूपी: सीएम योगी आज बांटेंगे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, जानिए डिटेल

Wed, 04 Sep 2024 06:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 04 Sep 2024 06:35 AM IST
सार

CM Yogi distribute appointment letters: सीएम योगी आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक व फोरमैन को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

विज्ञापन
UP: CM Yogi will distribute appointment letters to the candidates selected from Subordinate Services Selection
नियुक्ति पत्र वितरण। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक व फोरमैन को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। लोकभवन सभागार में सुबह 10 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में अभ्यर्थियों के साथ-साथ कई मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया है। बता दें कि प्रदेश में इस समय मिशन रोजगार को रफ्तार दी जा रही है। इसके तहत, जहां सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, वहीं जिलों में रोजगार मेले का भी आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को ही मुख्यमंत्री ने मैनपुरी में आयोजित रोजगार मेला में युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
विज्ञापन


यूपीएसएसएससी के अध्यक्ष पद के लिए फिर जारी होगा विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) के अध्यक्ष पद के लिए दुबारा से विज्ञापन जारी होगा। जुलाई में जारी हुए विज्ञापन के आधार पर 50 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया, लेकिन इनमें से एक का भी नाम फाइनल नहीं हो सका। प्रदेश सरकार ने नए सिरे से विज्ञापन जारी करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय पहले यूपीएसएसएससी के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने इस्तीफा दे दिया था। अभी उनका कार्यकाल दिसंबर 2024 तक था। इसलिए सरकार ने जुलाई में इस पद पर चयन के लिए विज्ञापन निकाला। कई सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस अधिकारियों समेत 50 से ज्यादा लोगों का 24 अगस्त को इंटरव्यू भी लिया गया। ये इंटरव्यू मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित सर्च कमेटी ने लिए। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, इनमें से एक भी नाम उच्चस्तर से फाइनल नहीं हुआ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यूपीएसएसएससी के अध्यक्ष पद के लिए पुनः विज्ञापन जारी करके आवेदन मांगे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed