{"_id":"5938f47a4f1c1b34539c9b86","slug":"up-cm-yogi-took-strict-action-on-criminal-matters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की फ्लीट को काले झंडे दिखाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने अफसरों को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की फ्लीट को काले झंडे दिखाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने अफसरों को किया तलब
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी
- फोटो : demo pic
यूपी में हो रही ताबड़तोड़ आपराधिक वारदातों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख दिखाया है। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों के उनकी फ्लीट रोककर काले झंडे दिखाए जाने के बाद सीएम ने रात में प्रमुख प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार, डीजीपी सुलखान सिंह, डीएम कौशल राज व एसएसपी दीपक कुमार को तलब कर लिया।
विज्ञापन
सीएम ने लगातार हो रही घटनाओं पर सख्त नाराजगी जताई। सीएम ने कानून-व्यववस्था के हालात पर आला अफसरों के पेच कसे। लखनऊ में भाजपा विधायक के होमगार्ड के जवान को पीटने, उन्नाव में दलित लड़की से बलात्कार, सीतापुर में तिहरे हत्याकांड समेत अन्य घटनाओं पर आला अफसरों से जवाब-तलब किया।
विज्ञापन
सीएम ने अफसरों कोे कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आपराधिक घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। डीजीपी से कहा कि हर दिन एक नई घटना सरकार की बदनामी का सबब बन रही है।
विज्ञापन
जेवर में हुए गैंगरेप और हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस अब तक नाकाम रही है। गौरतलब है कि आगरा में बवाल और मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा के बाद से योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर है।