फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi says the Rajya Sabha election has indicated the outcome of the Assembly election; the battle ahead

यूपी: सीएम योगी बोले- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया विधानसभा चुनाव का परिणाम, अब लड़ाई सिर्फ इस पर होगी

Wed, 07 Oct 2026 05:48 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 07 Oct 2026 05:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम का संकेत दे दिया है। उन्होंने आगामी चुनाव को एनडीए और विपक्ष के बीच मुकाबला बताया। लखनऊ में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का उल्लेख किया।

विज्ञापन
UP: CM Yogi says the Rajya Sabha election has indicated the outcome of the Assembly election; the battle ahead
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम बता दिया है। अब विधानसभा चुनाव में एनडीए के 80 फीसद का मुकाबला विपक्ष के 20 फीसद से होगा। विपक्ष का फिर क्या हाल होगा, तब पता चल जाएगा। वह बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जीपीओ स्थित पटेल पार्क में सेवा ज्योति यात्रा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पहले यूपी में एक जिला-एक माफिया समानांतर सत्ता चलाते थे। लेकिन अब एक जिला- एक मेडिकल कॉलेज, एक उत्पाद, एक व्यंजन है। कारीगरों व हस्तशिल्पियों को सम्मान मिल रहा है। सेवा के संकल्प का कार्यक्रम अर्थव्यवस्था मजबूत कर रहा है। 
विज्ञापन


पहले आवास समेत अन्य सुविधाएं नहीं थी। जनधन खाते खोलने पर लोग डिजिटल इंडिया का मखौल उड़ाते थे। यह कांग्रेस व इंडी गठबंधन की बेईमानी पर प्रहार था। अब डीबीटी के जरिए महिला, किसान, युवा, गरीब, श्रमिकों आदि के खाते में सीधे पैसा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Trending Videos

पहले भारत रक्षा क्षेत्र में दुनिया पर निर्भर था

पीएम मोदी ने असंभव को संभव बनाया। करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, रसोई गैस कनेक्शन, स्टार्टअप का इकोसिस्टम, हाईवे-एक्सप्रेसवे का नेटवर्क, यूपी में इनलैंड वाटरवे की सुविधा दी। पहले एक चिप के लिए दुनिया पर निर्भर रहना पड़ता था। अब देश में सेमीकंडक्टर के 12 से अधिक उद्योग क्रियाशील हैं। निवेश भी हो रहा है। पहले भारत रक्षा क्षेत्र में दुनिया पर निर्भर था। अब हजारों करोड़ रुपये के डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग प्रोडक्ट अन्य देशों को भेज रहा है। 

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सांसद मेधा कुलकर्णी, ब्रजलाल, संजय सेठ, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, मुकेश शर्मा, लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान, पवन सिंह चौहान, विधायक पंकज सिंह, नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, जय देवी, राजेश्वर सिंह, ओपी श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

 

सीएम ने रवाना की सेवा ज्योति यात्रा

इस अवसर पर पीएम मोदी ने अपने उद्बोधन के बाद देशवासियों को ‘विकसित भारत-2047’ का सामूहिक संकल्प दिलाया। वहीं राजधानी में भाजपा पदाधिकारियों की ओर से सीएम योगी को मशाल दी गई। जिसके बाद यात्रा आगे प्रस्थान की। कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी वर्चुअली संबोधित किया। सीएम ने 'जनसेवा से देशसेवा' प्रदर्शनी का भी अवलोकन भी किया। 

उन्होंने कहा कि पीएम के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होना हर देशवासी के लिए गौरव का क्षण है। पीएम ने भारत को दुनिया के सामने सशक्त व समर्थ देश के रूप में प्रस्तुत किया। हर नागरिक के मन में विश्वास पैदा किया है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के रूप में नए भारत के निर्माण में सफलता प्राप्त की। सीएम ने इसे गांव से ग्लोबल की यात्रा बताते हुए कहा कि इसने हर नागरिक के जीवन में परिवर्तन किया है। हर बहन को सुरक्षा की गारंटी, किसान के जीवन में खुशहाली, नौजवान के सामने रोजगार की संभावनाओं को मजबूत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed