{"_id":"6a87f815f968fd918605c645","slug":"up-cm-yogi-says-the-coming-together-of-japan-and-india-will-open-doors-to-new-possibilities-on-the-global-st-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी बोले- जापान-भारत के साथ आने से ग्लोबल स्टेज पर नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी बोले- जापान-भारत के साथ आने से ग्लोबल स्टेज पर नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे
Fri, 21 Aug 2026 12:32 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:32 PM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और यूपी में जापान के निवेश को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ व जापान के यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर जापान के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और जापान के यामानाशी प्रान्त के माननीय गवर्नर श्री कोतारो नागासाकी के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब जापान और भारत की शक्ति साथ आएंगी तो केवल दोनों देशों के बच्चों का भविष्य ही बेहतर नहीं होगा बल्कि ग्लोबल स्टेज पर नई संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे। इस दौरान उन्होंने यूपी में जापान के निवेश को लकर चर्चा भी की।
विज्ञापन
जब जापान और भारत की Strength साथ आएंगी, तो केवल दोनों देशों के बच्चों का भविष्य ही बेहतर नहीं होगा, अपितु Global Stage पर नई संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे... pic.twitter.com/AX9wjSOhJ1
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 21, 2026
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत और जापान के सांस्कृतिक संबंध प्राचीन हैं।
जापान का दर्शन 'वा', साथ मिलकर आगे बढ़ने एवं भारत की संस्कृति 'वसुधैव कुटुंबकम्' दुनिया को एक परिवार के रूप में मान्यता देती है।